Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बेगूसराय में छात्र आंदोलन की आड़ में पुलिस पर हमला: तोड़फोड़ मामले में 4 गिरफ्तार, उपद्रवियों की तस्वीर जारी

    Updated: Fri, 24 Jul 2026 09:57 AM (IST)

    बेगूसराय में छात्र आंदोलन की आड़ में पुलिस बल पर हमला और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में चार उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है। ...और पढ़ें

    उपद्रवियों से निबटने पहुंचे एसपी मनीष। फोटो- सोशल मीडिया

    उपद्रवियों से निबटने पहुंचे एसपी मनीष। फोटो- सोशल मीडिया

    HighLights

    1. बेगूसराय में छात्र आंदोलन के दौरान पुलिस पर हमला हुआ।

    2. सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में चार गिरफ्तार।

    3. पुलिस वीडियो फुटेज से अन्य उपद्रवियों की पहचान कर रही।

    जागरण संवाददाता, बेगूसराय। नगर थाना क्षेत्र में छात्र आंदोलन की आड़ में पुलिस बल पर हमला, सरकारी संपत्ति को क्षतिग्रस्त करने और पथराव करने के मामले में पुलिस ने चार उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है।

    गुरुवार को जंतर मंतर पर लाठीचार्ज के विरोध में जीडी कालेज से निकले छात्र आंदोलन के दौरान कुछ उपद्रवी तत्वों ने समाहरणालय चौक पहुंचकर पुलिस बल पर हमला कर दिया। इस दौरान पुलिस वाहन एवं अन्य सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया तथा पथराव और हंगामा किया गया, जिससे कुछ मीडिया कर्मी और राहगीर भी घायल हुए।

    छात्र आंदोलन को देखते हुए समाहरणालय के समीप पहले से ही दंडाधिकारी एवं पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी। स्थिति बिगड़ने की सूचना मिलते ही एसपी मनीष के नेतृत्व में अतिरिक्त बल मौके पर पहुंचा और हालात को नियंत्रित किया।

    इसके बाद कुछ उपद्रवी कैंटीन चौक और ट्रैफिक चौक की ओर बढ़कर फिर से हंगामा करने लगे, जहां पुलिस ने बल प्रयोग कर विधि-व्यवस्था बहाल की। इस मामले में मो. गोलू उर्फ गोल्डी, अभिषेक कुमार, प्रशांत कुमार और मो. शाहबाज को गिरफ्तार किया गया है।

    वहीं, सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो और तस्वीरों के आधार पर अन्य उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। उनकी गिरफ्तारी के लिए नगर थाना पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस ने दो दर्जन से अधिक संदिग्ध उपद्रवियों की तस्वीर जारी की है।

    खबरें और भी

    लोगों से पहचान कर पुलिस को सूचना देने की अपील की गई है। एसपी मनीष ने कहा है कि मामले में विधि-सम्मत कार्रवाई जारी है तथा कानून-व्यवस्था भंग करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

    यह भी पढ़ें- नीट पेपर लीक: कटिहार-दरभंगा और बेगूसराय... कहीं पत्थर बरसे तो कहीं लाठीचार्ज, बिहार में दिनभर मचा बवाल

    यह भी पढ़ें- बिहार के कटिहार में बवाल, DM ऑफिस के बाहर छात्रों पर लाठीचार्ज; पत्थरबाजी में सदर CO घायल