BSEB 10th Result: साधनों की कमी नहीं रोक पाई हौंसलों की उड़ान, बेगूसराय के गरीब छात्रों ने टॉप-10 में बनाई जगह
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के मैट्रिक परिणाम में बेगूसराय के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। मंसूरचक और बनवारीपुर के कई गरीब परिवारों के बच्चों ...और पढ़ें
-1774782405781_m.webp)
सोमिया नाज, आयुष कुमार और पुरुषोत्तम झा। फोटो जागरण
HighLights
बेगूसराय के छात्रों ने मैट्रिक परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया।
गरीब छात्रों ने सीमित संसाधनों से टॉप-10 में जगह बनाई।
नाहिदा सुल्तान ने दूसरा, प्रेरणा कुमारी ने पांचवां रैंक पाया।
जागरण टीम, बेगूसराय। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB), पटना द्वारा घोषित मैट्रिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। इसमें मंसूरचक प्रखंड के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
सीमित संसाधनों के बावजूद यहां के विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत और लगन से सफलता की नई कहानी लिखी है। प्रखंड क्षेत्र के माध्यमिक विद्यालय सोहिलवाड़ा के छात्र पुरुषोत्तम झा, नर नारायण सिन्हा उच्च विद्यालय मंसूरचक के आयुष कुमार तथा परियोजना बालिका उच्च विद्यालय दसरथपुर की छात्रा सोमिया नाज ने 482 अंक प्राप्त कर पूरे बिहार में 9वां स्थान हासिल किया है।

सफलता की इस कहानी को और खास बनाती है इनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि। पुरुषोत्तम झा के पिता साइकिल मिस्त्री हैं, जबकि सोमिया नाज़ के पिता कोलकाता में सब्जी की दुकान चलाते हैं ।

आयुष कुमार। फोटो जागरण
आर्थिक चुनौतियों के बावजूद बच्चों ने अपनी मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। छात्रों की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
मंसूरचक के इन होनहारों ने यह साबित कर दिया है कि सच्ची लगन और मेहनत से हर लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- पापा मैकेनिक, बेटी ने बिहार बोर्ड 10th रिजल्ट में किया कमाल; औरंगाबाद की रितु ने हासिल किया 6वां रैंक
बनवारीपुर हाई स्कूल की तीन छात्राएं टाप 10 में शामिल
वहीं भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र स्थित राजकीय कृत उच्च विद्यालय बनवारीपुर की तीन छात्राएं बिहार मैट्रिक परीक्षा में बिहार में अव्वल स्थान पर रही हैं। इसमें बनवारीपुर निवासी शोहराब आलम की बेटी नाहिदा सुल्तान का बिहार में दूसरा रैंक हासिल किया है।

नाहिदा सुल्ताना। फोटो जागरण
शोहराब आलम बेंगलुरु में मस्जिद में इमाम हैं। वहीं माता नूर साबा गृहणी हैं। परिवार समान्य है। वहीं बनवारीपुर निवासी प्रमेश कुमार जो गांव में ही छोटा सा जनरल स्टोर चलाते हैं। उनकी बेटी प्रेरणा कुमारी पूरे बिहार में टाप टेन में शामिल रही है। इसका रैंक पांच है।