Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बेगूसराय में सरकारी विद्यालयों की जमीन पर अतिक्रमण को लेकर शिक्षा विभाग सख्त, प्रिंसिपल से मांगी रिपोर्ट

    Updated: Sun, 10 May 2026 03:44 PM (IST)

    शिक्षा विभाग ने वीरपुर प्रखंड के सरकारी विद्यालयों की भूमि पर अतिक्रमण को लेकर सख्त रुख अपनाया है। ...और पढ़ें

    एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

    एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

    HighLights

    1. शिक्षा विभाग ने अतिक्रमण पर सख्त रुख अपनाया।

    2. प्रधानाध्यापकों को तीन दिन में रिपोर्ट देने का निर्देश।

    3. अतिक्रमण न हटाने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी।

    संवाद सूत्र, वीरपुर (बेगूसराय)। वीरपुर प्रखंड में सरकारी विद्यालयों की भूमि पर हुए अतिक्रमण को लेकर शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है।

    प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राम उदय महतो ने सभी सरकारी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को निर्देश जारी करते हुए तीन दिनों के भीतर विद्यालय भवन एवं परिसर की भूमि पर अतिक्रमण संबंधी विस्तृत प्रतिवेदन उपलब्ध कराने को कहा है।

    जारी निर्देश में बीईओ ने कहा है कि प्रधानाध्यापक अपने स्तर पर विद्यालय की भूमि से अतिक्रमण हटाने का प्रयास करें।

    यदि किसी कारणवश अतिक्रमण नहीं हटता है, तो संबंधित भूमि के सभी अभिलेखों के साथ अतिक्रमणकारी का नाम, पता, मोबाइल नंबर तथा अतिक्रमण की अवधि की पूरी जानकारी रिपोर्ट में देना अनिवार्य होगा।

    बीईओ ने चेतावनी देते हुए कहा कि निरीक्षण के दौरान यदि किसी विद्यालय में अतिक्रमण पाया जाता है और प्रधानाध्यापक द्वारा इसकी सूचना विभाग को नहीं दी गई, तो इसे तथ्य छिपाने एवं मिलीभगत माना जाएगा।

    ऐसी स्थिति में संबंधित प्रधानाध्यापक के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि विद्यालय की भूमि सरकारी संपत्ति है और उसका संरक्षण विद्यालय प्रशासन की जिम्मेदारी है।

    विभाग की इस कार्रवाई के बाद प्रधानाध्यापकों में हलचल तेज हो गई है।

    यह भी पढ़ें- घर में जल रहे हैं सिर्फ 2 बल्ब, बिल आया सवा दो लाख रुपये; बेगूसराय में बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

    यह भी पढ़ें- बेगूसराय में 52 करोड़ की लागत से यहां बनेगा एलिवेटेड फ्लाईओवर, 22 माह में पूरा होगा निर्माण