Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Weather Today: गर्मी का प्रचंड प्रहार, आसमान से बरस रही आग; इन जिलों के लिए अलर्ट जारी

    Updated: Mon, 12 May 2025 07:30 AM (IST)

    प्रदेश में भीषण गर्मी का सितम जारी है। कई इलाकों में तापमान 42 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार 14 मई तक गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं ...और पढ़ें

    मौसम विभाग ने कई जिलों में जारी किया लू का यलो अलर्ट
    मौसम विभाग ने कई जिलों में जारी किया लू का यलो अलर्ट

    HighLights

    1. रात मे उमस और दिन में तेज धूप कर रही परेशान
    2. अगले तीन दिन तक गर्म दिवस रहने की संभावना

    संवाद सहयोगी, बेगूसराय/पटना। Bihar Weather Today: प्रदेश के मौसम में बदलाव लगातार जारी है। पटना सहित गोपालगंज, पूर्वी व पश्चिम चंपारण,भागलपुर, शेखपुरा, छपरा एवं बांका जिले में लू (हीट वेव) को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। शेष जिलों में गर्म और आर्द्र दिन को लेकर चेतावनी है। इन जिलों में लू जैसे हालात बने रहने की संभावना है। पछुआ के कारण प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहेगा।

    बेगूसराय में 40 डिग्री के पार पहुंचा पारा

    तीखी धूप के साथ गर्म पछुआ हवा का झोंका लोगों को झुलसा कर रख दिया है। रविवार को अधिकतम तापमान 40.07 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 31.00 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सामान्य जनजीवन प्रभावित हो रहा है। पशु-पक्षी भी गर्मी से बेचैन हैं। पशुपालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    4 दिनों तक सताएगी गर्मी

    मौसम विभाग ने अगले चार दिन तक गर्म दिवस रहने की संभावना जताई है। ऐसे में लोगों को गर्मी के सितम से राहत नहीं मिलेगी। आने वाले तीन-चार दिनों तक अधिकतम तापमान 42 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 31 डिग्री तक रहने की संभावना है। इस सप्ताह अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री एवं न्यूनतम तापमान भी चार डिग्री ज्यादा रिकॉर्ड किया गया है।

    गर्म हवा के झोंके से परेशान रहे लोग

    रविवार को पूरे दिन गर्म हवा के झोंके सुबह से ही जारी रहे। धूप के प्रभाव से लोगों को सिरदर्द, एसिडिटी आदि का सामना लोगों को करना पड़ रहा है। डॉ. संजीव कुमार भारतीय कहते हैं कि अस्पतालों में धूप के कारण बीमार हुए मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

    खबरें और भी

    15 मई से बदलेगा मौसम

    मौसम विभाग द्वारा 15 मई तक के लिए जारी पूर्वानुमान के अनुसार आठ से 12 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पछुआ हवा चलेगी। तापमान 40 से 42 डिग्री अधिकतम के करीब रहेगा। पूर्वानुमान की अवधि में गर्म दिवस रहने की संभावना है। 15 मई से मौसम परिवर्तन होगा और आसमान में बादल दिखेंगे। वज्रपात, मेघ गर्जन के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की गति से हवा चलने की भी संभावना है।

    प्रमुख शहरों के मौसम का हाल

    शहर अधिकतम (तापमान डिग्री सेल्सियस में)
    न्यूनतम (तापमान डिग्री सेल्सियस में)
    पटना 42.0 29.0
    भागलपुर 40.0 29.0
    मुजफ्फरपुर 40.0 29.0

    ये भी पढ़ें

    Bihar Weather Today: भीषण गर्मी के बीच फिर बदलेगा बिहार का मौसम, इन जिलों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट

    Delhi Weather: राहत के दिन बीते, आज से करना पड़ेगा भीषण गर्मी का सामना; 40 डिग्री तक पहुंचेगा पारा