Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics : 'कांग्रेस थकी है या सोनिया...', राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवारी पर ये क्या बोल गए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

    Updated: Wed, 14 Feb 2024 12:23 PM (GMT+05:30)

    Bihar Politics बिहार में राज्यसभा चुनाव को लेकर अब सियासी हलचल देखने को मिल रही है। सरकार बदलने नीतीश कुमार के विश्वासमत हासिल करने और बजट पेश होने क ...और पढ़ें

    Bihar Politics : 'कांग्रेस थकी है सोनिया...', राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवारी पर ये क्या बोल गए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
    Bihar Politics : 'कांग्रेस थकी है सोनिया...', राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवारी पर ये क्या बोल गए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

    HighLights

    1. गिरिराज सिंह ने मल्लिकार्जुन खरगे पर भी बोला हमला
    2. केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी को लेकर भी कसा तंज
    3. बिहार में राज्यसभा के लिए चार नामांकन हो चुके हैं दाखिल

    एएनआई, बेगूसराय। बिहार में बेगूसराय से सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस और सोनिया गांधी को लेकर हमला बोला है। वह सोनिया गांधी के राजस्थान से राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने को लेकर प्रतिक्रिया दे रहे थे।

    केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस की सबसे बड़ी नेता सोनिया गांधी हैं। अब कांग्रेस थकी है या सोनिया गांधी थकी हैं, ये तो जनता निर्णय करेगी। थक तो जरूर गई हैं। हमारी शुभकामनाएं हैं कि वे राज्यसभा में आएं।

    खरगे निराशा में हैं : गिरिराज

    इससे पहले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर पूछे गए सवाल का भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे निराशा में हैं। राहुल गांधी को लॉन्च कर रहे हैं लेकिन वे लॉन्च नहीं हो पा रहे हैं, लॉन्चिंग पैड पर ही खड़े हैं।

    सिंह ने यह भी कहा कि नरेंद्र मोदी देश के वैसे प्रधानमंत्री हैं, जिनको जनता ने 2014 में चुना है। उनकी लोकप्रियता इस कारण है कि वे जनहित में काम करते हैं। क्यों नहीं कांग्रेस ने शौचालय बनाए? कांग्रेस ने पानी, सिलेंडर और मकान क्यों नहीं दिए?

    खबरें और भी

    बिहार में इन्होंने भरा नामांकन

    बिहार में भी राज्यसभा की छह सीटों के लिए बुधवार को भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया।

    बता दें कि प्रदेश में अब तक चार प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। अब राजद की ओर से दो उम्मीदवारों के नामों की घोषणा होना बाकी है।

    भाजपा ने इन्हें बनाया उम्मीदवार

    राज्यसभा के लिए भाजपा ने डॉ. धर्मशीला गुप्ता और डॉ. भीम सिंह को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। बुधवार को दोनों ने ही अपना नामांकन दाखिल कर दिया। गुप्ता के नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा एवं जदयू के राज्यसभा प्रत्याशी संजय झा मौजूद रहे।

    वहीं, भाजपा के दूसरे उम्मीदवार भीम सिंह ने भी अपना पर्चा भर दिया। इस मौके पर जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, राज्य सरकार में मंत्री विजय चौधरी के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी भी मौजूद रहे।

    इधर, बुधवार को ही कांग्रेस की ओर से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिलेश सिंह ने भी राज्यसभा के लिए अपना नामांकन दाखिल किया है। अब देखना होगा कि लालू यादव और तेजस्वी यादव की पार्टी राजद किन्हें अपना उम्मीदवार घोषित करती है।

    यह भी पढ़ें

    Rajya Sabha Election 2024: सोनिया गांधी राजस्थान तो अभिषेक मनु सिंघवी हिमाचल से जाएंगे राज्यसभा, कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट जारी

    ओडिशा में भाजपा ने खेल दिया बड़ा दांव, इस केंद्रीय मंत्री को बना दिया राज्‍यसभा उम्‍मीदवार; क्‍या BJD का मिलेगा समर्थन?

    Bihar Politics: राज्यसभा के लिए BJP के इन दो नेताओं का नामांकन आज, Nitish Kumar के अलावा विजय-सम्राट भी रहेंगे उपस्थित