Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बेगूसराय में खूनी संघर्ष: छज्जे-AC से पानी गिरने को लेकर व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, आधा दर्जन लोग घायल

    Updated: Fri, 24 Jul 2026 12:19 PM (IST)

    मंझौल के संगत टोला में भूमि विवाद को लेकर संजय साव की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई, जिसमें बचाने आए आधा दर्जन लोग भी घायल हो गए। ...और पढ़ें

    मौत की खबर सुनने के बाद मंझौल थाना परिसर में जमा स्थानीय लोगों की भीड़

    मौत की खबर सुनने के बाद मंझौल थाना परिसर में जमा स्थानीय लोगों की भीड़

    HighLights

    1. मंझौल में भूमि विवाद के चलते एक व्यक्ति की हत्या।

    2. संजय साव को पीट-पीट कर मार डाला, कई घायल।

    3. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर दोषियों को किया गिरफ्तार।

    संवाद सहयोगी, मंझौल (बेगूसराय)। मंझौल थाना क्षेत्र के पंचायत चार स्थित संगत टोला में गुरुवार की रात भूमि विवाद को लेकर एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। वहीं बचाने गए लगभग आधे दर्जन लोग घायल हो गए। मृतक की पहचान पंचायत चार निवासी स्व. शिवनंदन साव के पुत्र संजय साव के रूप में हुई।

    स्वजनों ने बताया कि भूमि विवाद बहुत लंबे समय से चल रहा है। वही घर के बगल में छज्जे तथा एसी के पानी गिरने को लेकर मामूली विवाद हुआ था। जिस पर उन लोगों के द्वारा यह कदम उठाया गया। हम लोग मंझौल बस स्टैंड में सब्जी की दुकान लगाते हैं।

    गुरुवार को परिवार के सभी सदस्य दुकान पर ही व्यस्त थे। संजय सवेरे घर चला गया। इसके कुछ देर बाद हमें सूचना मिली की संजय को काफी पीटा गया है। जिससे वह सड़क किनारे मूर्छित पड़ा हुआ है।

    हम लोग वहां पर पहुंचे, तो हम लोगों के साथ भी मारपीट की गई। जिसके बाद जख्मी अवस्था में ही हम लोग संजय साव को लेकर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे। जहां इलाज नहीं होने के बाद वहां से लेकर बेगूसराय गए। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    वहीं शुक्रवार की सुबह स्वजन शव को लेकर मंझौल थाना पहुंचे। जहां पर थाना अध्यक्ष ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चिन्हित दोषी को गिरफ्तार कर लिया। खबर प्रेषण तक प्राथमिकी की प्रक्रिया जारी थी।

    यह भी पढ़ें- बेगूसराय में छात्र आंदोलन की आड़ में पुलिस पर हमला: तोड़फोड़ मामले में 4 गिरफ्तार, उपद्रवियों की तस्वीर जारी

    यह भी पढ़ें- समस्तीपुर में हाइवा ने स्कूटी को मारी टक्कर: गंगा स्नान के लिए निकले अमीन की मौत, मां की हालत नाजुक

    खबरें और भी