Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    BSEB 10th Toppers List: मजदूर के बेटे ने मैट्रिक में लहराया परचम, बिहार में 7वां और जिले में हासिल किया पहला स्थान

    Updated: Sun, 29 Mar 2026 05:13 PM (IST)

    शाहकुंड प्रखंड के सादपुर गांव निवासी मजदूर के बेटे अंकुश कुमार ने मैट्रिक परीक्षा में भागलपुर जिले में प्रथम और राज्य में सातवां स्थान प्राप्त किया है ...और पढ़ें

    मजदूर के बेटे ने किया जिला टॉप

    मजदूर के बेटे ने किया जिला टॉप

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, शाहकुंड। प्रखंड के खुलनी पंचायत के सादपुर गांव निवासी कपिल देव यादव का पुत्र अंकुश कुमार ने मैट्रिक परीक्षा जिला में प्रथम व राज्य में सातवां स्थान प्राप्त कर प्रखंड एवं गांव का मान बढ़ाया है।

    अंकुश कुमार की प्राथमिक शिक्षा गांव के ही प्राथमिक विद्यालय सादपुर से प्रारंम की थी। वहीं माध्यमिक शिक्षा उत्क्रमित उच्य विद्यालय पचरूखी से की। पिता कपिल देव यादव मजदूर एवं मां कबुतरी देवी गृहिणी हैं।

    bhagalpur

    अंकुश कुमार ने बताया कि दिन में चार से पांच घंटे तक पढ़ाई करता था गांव में ही प्राइवेट कोचिंग करता था। इस सफलता का श्रेय अपने माता, पिता एवं गुरू को दिया है। पढ़ाई कर आगे आईएएस बनने की बात कहीं।

    अंशु प्रिया ने हासिल किया राज्य में सातवां स्थान

    संवाद सूत्र, घोघा। मैट्रीक का परिणाम घोषित हुआ। संत उच्च विद्यालय घोघा की छात्रा 'अंशु प्रिया' बिहार टॉपर की सूची में सातवां व जिला में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

    अंशू प्रिया मूल रूप से घोघा पंचायत अंतर्गत ब्रह्मचारी टोला गॉव निवासी मनोज मंडल की पुत्री है। पिता मनोज पेशे से किसान मजदूर हैं। अपनी खेती किसानी के अलावा ईंट भट्ठा में मजदूरी करता है। मां गृहणी हैं। टॉपर होने की खबर से परिवार व समाज मे उत्साह का माहौल है। लोग उन्हें बधाई दे रहे है।

    Bhagalpur News (69)

    आगे की तैयारी को लेकर अंशु प्रिया ने कहा की वह आईपीएस अफसर बनना चाहती है। अंशु पढ़ाई को ज्यादा महत्व देती थी। रात को मात्र चार घंटा हीं सोती थी। रात के बारह बजे तक पढ़ाई करती थी फिर चार बजे सुबह बिस्तर से उठ जाया करती थी फिर पढ़ाई में लग जाती थी।

    पढ़ाई को लेकर अंशु कहती है कि ऑफ लाईन कोचिंग क्लास का सहयोग नही लिया है। ऑन लाईन कलास 'दिशा ऑनलाइन' से अपनी तैयारी पुरी की है। अंशु की मॉ रूबी देवी व पिता मनोज मंडल ने कहा की पढ़ाई के लिए कभी हमलोगों ने दवाब नही बनाया स्वयं लगनशील रहा करती थी। हमे अपनी बेटी पर गर्व है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- BSEB 10th Toppers List: गोपालगंज के विद्यार्थियों ने मैट्रिक परीक्षा में लहराया परचम, पांच ने बनाई टॉप 3 में जगह

    यह भी पढ़ें- BSEB 10th Result: साधनों की कमी नहीं रोक पाई हौंसलों की उड़ान, बेगूसराय के गरीब छात्रों ने टॉप-10 में बनाई जगह