Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भागलपुर में पुलिस कस्टडी से भागा आरोपी, रात के अंधेरे में अस्पताल के गार्डों को दिया चकमा 

    Updated: Sat, 01 Aug 2026 03:26 PM (GMT+05:30)

    भागलपुर के जवाहर लाल नेहरू अस्पताल से मारपीट का आरोपित नीतीश यादव उपचार के दौरान हथकड़ी समेत फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है और सु ...और पढ़ें

    एआई जनरेटेड फोटो

    एआई जनरेटेड फोटो

    HighLights

    1. मारपीट का आरोपित नीतीश यादव अस्पताल से फरार।

    2. उपचार के दौरान हथकड़ी समेत भाग निकला आरोपित।

    3. पुलिस सुरक्षा में चूक की जांच कर रही है।

    जागरण संवाददाता, भागलपुर। लोदीपुर थानाक्षेत्र के अगरपुर में शु्क्रवार को हुई दो पक्षों में मारपीट में जख्मी आरोपित नीतीश यादव जवाहर लाल नेहरू अस्पताल से उपचार के दौरान हथकड़ी-रस्सा समेत भाग निकला।

    उपचार के दौरान हथकड़ी में बेड पर मौजूद नीतीश ने सोमवार की अल सुबह तब भाग निकला, जब सारे मरीज सो गए थे, ड्यूटी पर मौजूद नर्स और सुरक्षा गार्ड भी ऊंघ रहे थे। आरोपित रस्सा समेट कर आरोप से अस्पताल परिसर से निकल गया।

    उस दौरान न तो सुरक्षा गार्ड का ध्यान गया ना ही किसी नर्स या अन्य स्टाफ का। सीसी कैमरे में उसके भागने की तस्वीर कैद हो गई है। उसे काफी देर तक बेड पर नहीं देख पहले उसे बाथरूम में खोजा गया।

    वहां नहीं मिलने पर अस्पताल परिसर में भी तलाश किया गया। तब बरारी थाने को उसके भाग जाने की सूचना दी गई। लोदीपुर थाने से आई पुलिस टीम आरोपित की तलाश में अस्पताल के पीछे वाले मुसहरी टोला, मायागंज और खंजरपुर में भी तलाश किया, लेकिन वह कहीं नहीं मिल सका।

    पुलिस की एक टीम उसके अगरपुर वाले घर के अलावा उसके रिश्तेदारों के यहां छापेमारी कर रही है। आरोपित के भाग जाने की बाबत बरारी थाने में केस दर्ज कराने की कवायद शुरू कर दी गई है।

    अस्पताल में पुलिस अभिरक्षा में उपचाररत नीतीश यादव की सुरक्षा चौकसी में लगाए गए जवानों की गतिविधियों की जांच की जा रही है। मामले में सख्त कार्रवाई का संकेत पुलिस अधिकारियों ने दिया है।

    पहले भी भाग चुके हैं कई शातिर

    मालूम हो कि जवाहर लाल नेहरू अस्पताल परिसर से पूर्व में भी कई खूंखार कैदी भी भाग चुके हैं। इनमें सात अगस्त 2023 को हबीबपुर थानाक्षेत्र निवासी कार्तिक चौधरी कैदी वार्ड से भाग चुका है।

    खबरें और भी

    25 अगस्त 2019 को अस्पताल परिसर के कैदी वार्ड से सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर कुख्यात विकास झा भाग निकला था। उसके विरुद्ध हत्या, रंगदारी समेत अन्य संगीन मामलों के कई केस दर्ज थे।

    यह भी पढ़ें- वैशाली में रास्ते के विवाद के चलते 70 वर्षीय बुजुर्ग की आंख में मारी गोली, मौके पर ही मौत; गांव में तनाव