भागलपुर में दुकान पर सो रहे व्यापारी पर जानलेवा हमला: अपराधियों ने मारी गोली, CCTV खंगाल रही पुलिस
कजरैली, भागलपुर में रविवार सुबह एक बक्सा दुकानदार रंजीत वर्मा को सोते समय गोली मार दी गई। गंभीर रूप से घायल रंजीत को अस्पताल में भर्ती कराया गया। ...और पढ़ें

HighLights
कजरैली में बक्सा दुकानदार रंजीत वर्मा को गोली मारी।
हमलावरों ने सोते समय वारदात को अंजाम दिया।
अस्पताल में इलाज के बाद रंजीत खतरे से बाहर।
जागरण संवाददाता, भागलपुर। कजरैली थाना क्षेत्र में रविवार की अल सुबह तीन बजे अपराधियों ने एक बक्सा दुकानदार को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
अपराधियों ने वारदात को तब अंजाम दिया जब दुकानदर सोया हुआ था। घायल की पहचान गौराडीह निवासी वासुदेव वर्मा के 38 वर्षीय पुत्र रंजीत वर्मा के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार शनिवार को रोज की तरह अपनी दुकान बंद कर रंजीत दुकान में ही सो गए थे। जहां तीन की संख्या में पहुंचे अपराधियों ने अल सुबह रंजीत वर्मा रोज को गोली मार दी। हमलावर अपराधियों का मकसद लूटपाट था या पुरानी रंजिश कजरैली पुलिस इसका पता लगा रही है। हमलावर घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।
गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में रंजीत को जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराया।
अस्पताल के ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बताया कि गोली रंजीत के शरीर को छूते हुए पार हो गई है और अधिक खून बहने के कारण स्थिति गंभीर बनी हुई है। फिलहाल सर्जरी के बाद रंजीत की हालत स्थिर है और डॉक्टरों ने उसे खतरे से बाहर बताया है।
घटना की सूचना मिलते ही कजरैली थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंच छानबीन शुरू कर दी। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
घटना को लेकर तरह तरह की चर्चा स्थानीय लोगों ने होने लगी है। कोई रंजीत से जमीन और पुरानी रंजिश को लेकर विवाद की भी बात कह रहा है, कोई लूटपाट और रंगदारी से जोड़ कर देख रहा है। कोई किसी परिचित से काफी करीबी रिश्ते को लेकर नाराजगी हमले की वजह बनी। पुलिस कई बिंदु पर जांच कर रही है।