लव मैरिज का खौफनाक अंत: भागलपुर में शादी का विरोध करने पर कपल ने खाया जहर, युवक की मौत
कहलगांव में प्रेमी युगल ने परिवार के विरोध के कारण कीटनाशक दवा खा ली। इलाज के दौरान भागलपुर के मायागंज अस्पताल में प्रेमी लक्ष्मीकांत की मौत हो गई। ...और पढ़ें

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)
HighLights
कहलगांव में प्रेमी युगल ने कीटनाशक दवा खाई।
भागलपुर अस्पताल में प्रेमी लक्ष्मीकांत की उपचार के दौरान मौत।
प्रेमिका का मायागंज अस्पताल में इलाज अभी भी जारी।
संवाद सूत्र, कहलगांव। कहलगांव के शिवकुमारी पहाड़ मोहल्ले में शुक्रवार को प्रेमी युगल द्वारा खाई गई कीटनाशक दवा के चलते भागलपुर मायागंज अस्पताल में उपचार के दौरान प्रेमी की मौत हो गई है।
प्रेमिका का उपचार मायागंज अस्पताल में चल रहा है। अमडंडा थाना क्षेत्र के अदलपुर गांव वासी सुभाष सिंह के 20 वर्षीय पुत्र लक्ष्मीकांत कुमार रजौन थाना क्षेत्र की एक लड़की से प्रेम करता था।
लक्ष्मीकांत ने लड़की को कहलगांव बुलाकर शिवकुमारी पहाड़ मोहल्ले में स्थित आवास पर ले गया और लड़की के मांग में सिंदूर डालकर शादी कर ली थी।
घर वालों ने किया था विरोध
इस शादी से स्वजन नाराज थे। विरोध करने पर दोनों प्रेमी युगल ने एक साथ जहरीली कीटनाशक दवा खा ली थी। लक्ष्मीकांत का शव पोस्टमार्टम के बाद अदलपुर घर लाते ही घर में कोहराम मच गया।
मां एवं स्वजनों के रोने बिलखने से स्थिति हृदयविदारक बन गई थी। शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजन ले गए हैं।लक्ष्मीकांत दो भाई में बड़ा था।
यह भी पढ़ें- Reels, झगड़ा और जहर... मोबाइल को लेकर पति-पत्नी में विवाद, 4 महीने की गर्भवती महिला की मौत
यह भी पढ़ें- लखीसराय में दो बच्चों की मां ने लगाई फांसी, पत्नी की मौत के बाद पति ने भी खाया जहर