Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bhagalpur News: सन्हौला में फिर खोदा गया कब्र, अब निकाल ले गए नवजात का शव; इलाके में मचा हड़कंप

    Updated: Sat, 25 Jan 2025 03:21 PM (GMT+05:30)

    भागलपुर के सन्हौला से एक बार फर कब्र में शव के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। अशरफनगर कब्रिस्तान में खून से सना कफन और मांस के टुकड़े बिखरे मिले ज ...और पढ़ें

    सन्हौला में कब्र से गायब हुआ बच्चे का शव
    सन्हौला में कब्र से गायब हुआ बच्चे का शव

    HighLights

    1. सन्हौला में फिर खोदा कब्र, निकाल ले गया नवजात का शव
    2. कब्रिस्तान में मिला खून से सना कफन और मांस के टुकड़े

    संवाद सूत्र, सन्हौला (भागलपुर)। भागलपुर में कब्रिस्तान में कब्र खोद कर नरमुंड चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब सन्हौला से एक बार फिर ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां दफनाए गए बच्चे का शव कब्र से गायब हो गया है। एक के बाद एक कब्र खोदकर शव निकाल ले जाने के अमानवीय कृत्य सामने आने के बाद इलाके के लोगों में आक्रोश है।

    कटिहार में सामने आया मामला

    इस घिनौने वारदात की कड़ी में पहले कटिहार में कब्र में दफन महिला का सिर काटकर ले जाया गया। वहीं, फिर सन्हौला में वृद्धा का कब्र खोद शव के साथ छेड़छाड़ हुई।

    अब एक बार फिर ऐसा ही एक और मामला गुरुवार रात सन्हौला के अशरफनगर कब्रिस्तान से सामने आया है। जहां अज्ञात लोग कब्र खोदकर एक नवजात का शव निकाल ले गए।

    इलाके में मचा हड़कंप

    इस घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है, लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं भी हो रही हैं। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस और एफएसएल की टीम ने घटनास्थल की जांच की और साक्ष्य एकत्रित किए।

    शुक्रवार को हुआ खुलासा

    शुक्रवार सुबह लोगों ने नवजात का कब्र खोदा हुआ पाया। बाहर खून से सना कफन और मांस के टुकड़े बिखरे मिले। कब्रगाह में कई जगहों पर खून के धब्बे देखे गए।

    कहलगांव एसडीपीओ शिवानंद सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। घटनास्थल पर पुलिस की प्रतिनियुक्ति की गई है। वहीं, फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम ने भी कब्र के समीप से कई नमूने एकत्र किए हैं।

    5 शव के साथ हुई छेड़छाड़

    ग्रामीणों का कहना है कि पहले इस कब्रिस्तान में चार महिलाओं और एक पुरुष की कब्र खोदकर छेड़छाड़ की घटना हुई है। दो दिन पहले ही बदीउजम्मा की मां के शव के साथ ऐसी कोशिश हुई थी। इस मामले में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है।

    मृत बच्चे के जन्म के बाद दफनाया शव

    • नवजात के पिता सफीउल्लाह ने बताया कि शनिवार को मृत बच्चे ने जन्म लिया था। इसके बाद शव को कब्रिस्तान में दफना दिया गयाा। रात में बच्चे के कब्र को खोदकर शव को लेकर कोई भाग गया।
    • बताया कि बिखरे पड़े खून व मांस के टुकड़े से आशंका है कि नवजात के शव को कई टुकड़ों में काटा गया है। घटनास्थल पर मिले शव के अवशेष को इकट्ठा करके फिर से कब्र में दफना दिया गया।

    ग्रामीण करेंगे पहरेदारी

    कब्र में शव के साथ छेड़छाड़ की बढ़ती घटनाओं के बाद अब ग्रामीणों ने पहरेदारी करने का फैसला लिया है। इस तरह की घटनाएं रोकने के लिए कब्रिस्तान में ग्रामीण पहरेदारी करेंगे।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें

    Bhagalpur News: भागलपुर में इस जगह 'कब्र' से गायब हो जा रहे नरमुंड, पूरे इलाके में मचा हड़कंप; दहशत में लोग

    Katihar News: कटिहार में कब्र खोदकर काट लिया महिला का सिर, इलाके में मची दहशत