यौन शोषण का आरोप लगाने वाली लड़की निकली लड़का, यूपी से बिहार जांच करने आई पुलिस के उड़े होश
भागलपुर के एक युवक ने उत्तर प्रदेश में 'कोमल' बनकर एक व्यक्ति पर यौन शोषण का आरोप लगाया। यूपी पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि 'कोमल' वास्तव में एक पुर ...और पढ़ें

कोमल बनकर लगाया यौन शोषण का आरोप। ग्राफिक्स एआई जनरेटेड

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
कौशल किशोर मिश्र, भागलपुर। उत्तर प्रदेश के बनकटा में एक युवक पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगा। जब मामला थाना पहुंचा, तो यूपी पुलिस पीड़िता की तलाश में बिहार आई। यूपी पुलिस दो दिनों से भागलपुर पुलिस के सहयोग से संपर्क साधकर पीड़िता की तलाश में जुटी रही, लेकिन जब हकीकत पता चली तो यूपी पुलिस टीम सन्न रह गई।
दरअसल, जिस कोमल नाम की लड़की की तलाश को लेकर यूपी पुलिस बिहार आई थी, वह तो सुल्तानगंज का एक युवक निकला। वह शादी समारोह के मौके पर डांस मंडली में शामिल होकर अपनी डांस की प्रतिभा दिखाया करता था।
उसी सिलसिले में दस दिनों पूर्व वह सिवान जिले में अपने एक रिश्तेदार के यहां डांस मंडली में शामिल होकर गया था। जहां से मामा से अनबन हुई, तो वह वहां से भागकर उत्तर प्रदेश के बनकटा पहुंच गया।
युवक को बनाया शिकार
वहां एक दिन भटकने के बाद सपना डांसर ग्रुप में शामिल हो गया। वहां उसने अपनी रूप-रेखा ही बदल ली। वह अब कोमल सोनी नाम से अपनी पहचान बना ली। खुद को लड़की घोषित कर दिया। लिंग बदलाव के लिए भी प्रयास करने लगा।
उसी दौरान स्थानीय विशाल कुमार नामक युवक से उसकी पहचान हुई, जिससे वह कुछ पैसे की लेन-देन करने लगा। जब डिमांड बढ़ी, तो बात बिगड़ गई। विशाल ने बड़ी रकम देने से इनकार कर दिया।
बात और बढ़ी तो लड़की का वेश धरी कोमल बनकटा थाने पहुंच गई। वहां के थानाध्यक्ष को अर्जी दी कि उसे शादी का झांसा देकर विशाल ने उसका यौन शोषण किया है। अब वह शादी से ही इनकार कर रहा है। पुलिस पदाधिकारी को तब कोमल के हाव-भाव सशंकित लगा तो उससे पूछताछ कर उसकी शिकायत सुनी।
खबरें और भी
पूछताछ में जिंदा पिता को बताया मृत
पूछताछ में पुलिस पदाधिकारियों को उसने जानकारी दी कि उसके पिता अब दुनिया में नहीं रहें। भागलपुर पुलिस से संपर्क में आने पर हकीकत पता चला कि उसके पिता जीवित हैं और सूरत में एक केमिकल फैक्ट्री में नौकरी करते हैं।
मां बचपन में चल बसी तो पिता ने अपनी साली से ही शादी कर ली थी। जिसके बाद वह अपनी मौसी और पिता से दूरी बना रखी थी। मौसी से शादी को लेकर वह पिता से काफी नाराज रहता था। इसलिए तब से वह पिता को मृत बताता है।
साइबर सेनानी ग्रुप से हुई पहचान
यूपी बनकटा थाने की पुलिस जब भागलपुर एसएसपी प्रमोद कुमार यादव की संज्ञान में घटनाक्रम लाते हुए उसका इतिहास जानने का सहयोग मांगा तो एसएसपी के निर्देश पर सुल्तानगंज थाने की पुलिस ने उस युवक की लड़की वेश वाली तस्वीर साइबर सेनानी ग्रुप में जब शेयर की तो व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़े इंजीनियर सुजीत कुमार ने उक्त युवक को इसलिए पहचान लिया कि वह उनके गांव का ही है।
होली में इस बार उसने अपने डांस और गायकी को लेकर खूब चर्चा में रहा था। इंजीनियर ने वरीय पुलिस पदाधिकारियों को इसकी मुकम्मल जानकारी देते हुए उसके घर तक पहुंचने का मार्ग सुगम कर दिया। उक्त युवक का सुल्तानगंज या आसपास के इलाके में कोई आपराधिक इतिहास भी नहीं मिला है।