Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    GOOD NEWS: भागलपुर में गंगा पार करने का नया रास्ता, इंग्लिश फरका-महादेवपुर समेत इन 4 रूटों पर चलेंगे नए जहाज

    Updated: Fri, 22 May 2026 03:31 AM (IST)

    विक्रमशिला सेतु बंद होने के बाद भागलपुर में गंगा पार करने के लिए जिला प्रशासन ने चार नए जलयान मार्ग स्वीकृत किए हैं। हालांकि, कुछ कंपनियों द्वारा यात् ...और पढ़ें

    नए रूटों पर चलेंगे जहाज। फोटो एआई जनरेटेड

    नए रूटों पर चलेंगे जहाज। फोटो एआई जनरेटेड

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, भागलपुर। विक्रमशिला सेतु बंद होने के बाद गंगा पार आवागमन के लिए जिला प्रशासन ने जय बजरंगबली स्टोन वर्क्स को इंग्लिश फरका घाट से महादेवपुर घाट के बीच जलयान संचालन की अनुमति दे दी है।

    कंपनी ने पहले बरारी-महादेवपुर रूट की मांग की थी, लेकिन प्रशासन ने परिचालन व्यवस्था को देखते हुए नया रूट आवंटित किया है। प्रशासन ने बाबूपुर-महादेवपुर, बरारी-जाह्नवी चौक, इंग्लिश फरका-महादेवपुर और कहलगांव-तीनटंगा घाट रूट पर जलयान संचालन की स्वीकृति दी है।

    इन रूटों पर क्रमश: कन्हैया लाजिस्टिक, जिरिया प्राइवेट लिमिटेड, जय बजरंगबली स्टोन वर्क्स और शार्क शिपिंग को जिम्मेदारी सौंपी गई है। हालांकि, बरारी घाट-जाह्नवी चौक घाट रूट पर फेरी सेवा शुरू करने में जिरिया प्राइवेट लिमिटेड की लगातार देरी की जा रही है।

    लोगों को हो रही परेशानी

    विभिन्न घाटों के लिए स्वीकृति मिलने के बावजूद कई कंपनियां अब तक यात्री सेवा शुरू नहीं कर सकी हैं, जबकि कार्गो परिचालन को प्राथमिकता दी जा रही है। कई रूटों पर यात्री सेवा शुरू नहीं होने से बड़ी संख्या में लोग अब भी नावों के सहारे गंगा पार करने को मजबूर हैं।

    इधर, घाटों के आसपास निजी जमीनों की मांग अचानक बढ़ गई है। जहाज कंपनियों के आगमन के बाद जमीन मालिक किराया और उपयोग शुल्क मनमाने तरीके से बढ़ाने लगे हैं। कई स्थानों पर अस्थाई एप्रोच और पार्किंग व्यवस्था को लेकर भी विवाद की स्थिति बन रही है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- भागलपुर के बाबूपुर घाट पर चलने लगे कार्गों जहाज, ट्रक-बाइक से लदी स्टीमर कर रही गंगा पार

    यह भी पढ़ें- बिहार में CM सम्राट का खौफ: शातिर कैलाश ने क्राइम से कर ली तौबा, गंगा में कट्टा-कारतूस बहाकर ली शपथ