Bihar Police Promotion: भागलपुर रेंज के 84 सिपाही बने ASI, सैलरी के साथ बढ़ेगी जिम्मेदारी
भागलपुर रेंज में 84 सिपाहियों को सहायक अवर निरीक्षक (ASI) के पद पर पदोन्नत किया गया है। इससे थानों में पुलिस अधिकारियों की कमी दूर होगी और लंबित मामलो ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर
HighLights
भागलपुर रेंज में 84 सिपाही ASI पद पर पदोन्नत हुए।
थानों में पुलिस अधिकारियों की कमी होगी अब दूर।
लंबित मामलों के अनुसंधान और निष्पादन में आएगी तेजी।
जागरण संवाददाता, भागलपुर। भागलपुर रेंज के थानों में पुलिस पदाधिकारियों की कमी अब काफी हद तक दूर होगी। पुलिस प्रशिक्षण (पीटीसी) परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले 84 सिपाहियों को सहायक अवर निरीक्षक (ASI ) के पद पर प्रोन्नति दी गई है। इससे थानों में कांडों के अनुसंधान में तेजी आएगी और लंबित मामलों के निष्पादन में भी सहूलियत मिलेगी।
पुलिस मुख्यालय के कार्मिक एवं कल्याण विभाग (सामान्य प्रशासन) की अधिसूचना के आलोक में रेंज आइजी विवेक कुमार की अध्यक्षता में गठित बोर्ड ने छह जुलाई को प्रोन्नति का आदेश जारी किया। प्रोन्नत कर्मियों को एएसआई का वेतनमान (वेतन स्तर-5) तथा कार्यकारी प्रभार का लाभ भी मिलेगा।
प्रोन्नत होने वालों में भागलपुर जिले के 47, बांका के 23, नवगछिया के 13 तथा सीटीएस, नाथनगर के एक सिपाही शामिल हैं। सभी अब ASI के रूप में अपनी सेवाएं देंगे।
रेंज आइजी विवेक कुमार ने कहा कि थानों में ASI और SI की कमी के कारण एक-एक पदाधिकारी पर कई मामलों के अनुसंधान का दायित्व रहता है। नए ASI की तैनाती से यह दबाव कम होगा, अनुसंधान की गति बढ़ेगी और लंबित कांडों के निष्पादन में तेजी आएगी।
भागलपुर के इन सिपाहियों को बनाया गया ASI
मुहम्मद ताज, विश्वनाथ राय, विजेंद्र कुमार झा, धनंजय कुमार, पवन कुमार सिंह, रौशन कुमार, निर्मला कुमारी, संगीता कुमारी, वरुण कुमार, पवन कुमार, नौशाद अख्तर, नागेंद्र प्रसाद, दिनेश पासवान, बलराम कुमार, निरंजन कुमार, मुकेश कुमार राय, विपिन कुमार, रवि शंकर कुमार, दिलीप कुमार सानू, शिवनंदन कुमार, अजय कुमार, सुनील कुमार, सुनी कुमार सिंह, मिथिलेश कुमार, चंदा कुमारी, श्रीराम साह, रमेश कुमार पटेल, दीपक कुमार, मनीष कुमार शर्मा, वीणा देवी, शशिकांत सिंह, चंद्रमणि कुमार, रजनीश रौशन, रंजय कुमार, आमोद कुमार, संतोष कुमार निराला, मुकेश कुमार, नीरज कुमार सिंह, विजय कुमार पासवान, मुहम्मद कादिर हुसैन, दिगंबर कुमार, रंजीत कुमार पंडित, उमेश पासवान और कैलाश कुमार आदि।