भागलपुर में कचरा फैलाने वाले संस्थानों का कटेगा बिजली-पानी कनेक्शन, निगरानी के लिए स्पेशल सेल गठित
भागलपुर में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के उल्लंघन पर अब पानी और बिजली कनेक्शन काटे जा सकेंगे। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर जिला प्रशासन ने कचरा प्रबंधन की ...और पढ़ें

शहर में फैला कचरा। फाइल फोटो
HighLights
ठोस अपशिष्ट नियम तोड़ने पर कटेगा पानी-बिजली कनेक्शन।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर विशेष सेल का गठन।
बल्क वेस्ट जनरेटरों पर होगी सख्त कार्रवाई।
जागरण संवाददाता, भागलपुर। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के उल्लंघन पर अब भागलपुर में पानी और बिजली कनेक्शन तक काटे जा सकेंगे। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में जिला प्रशासन ने कचरा प्रबंधन की निगरानी के लिए मल्टी-डिपार्टमेंट स्पेशल सेल गठित किया है, जो नियम तोड़ने वाले बल्क वेस्ट जनरेटर पर कार्रवाई करेगा।
स्पेशल सेल में वन प्रमंडल पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी, जिले के सभी नगर परिषद और नगर पंचायतों के कार्यपालक पदाधिकारी, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता, जिला परियोजना पदाधिकारी (गंगा समिति) तथा नगर निकायों के स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारियों को शामिल किया गया है।
सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर फैसला
समाहरणालय से जारी आदेश के अनुसार, नगर विकास एवं आवास विभाग के निर्देश तथा भोपाल नगर निगम बनाम डॉक्टर सुभाष चंद्र पांडेय व अन्य मामले में 5 मई 2026 को आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के आलोक में यह कदम उठाया गया है।
विशेष परिस्थितियों में नियमों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों की पानी और बिजली आपूर्ति बंद करने का निर्देश भी जारी किया जा सकेगा। सुप्रीम कोर्ट ने होटल, अस्पताल, बड़े अपार्टमेंट, बाजार, मैरिज हाल, व्यावसायिक प्रतिष्ठान और सरकारी संस्थानों को वैज्ञानिक तरीके से कचरा निस्तारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
खबरें और भी
खुले में कचरा फेंकने, गीले-सूखे कचरे का पृथक्करण नहीं करने और अपशिष्ट प्रबंधन नियमों की अनदेखी पर कार्रवाई की जाएगी। स्पेशल सेल हर माह प्रगति प्रतिवेदन जिला पदाधिकारी को सौंपेगी, जिसे विभाग को भेजा जाएगा।
यह भी पढ़ें- बिहार में राजस्व विभाग के 47 अधिकारियों पर होगी कार्रवाई, मंत्री जायसवाल ने दिया अल्टीमेटम
यह भी पढ़ें- पूर्वी चंपारण में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार