Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    11 देसी पिस्टल, 15 मैगजीन... भागलपुर में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, 4 कारीगर गिरफ्तार

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 11:58 PM (IST)

    बिहार एसटीएफ और बिहपुर पुलिस ने नवगछिया के टेकबाजपुर दियारा में एक अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में चार लोगों को गिरफ्तार कि ...और पढ़ें

    एआई जनरेटेड फोटो

    एआई जनरेटेड फोटो

    HighLights

    1. नवगछिया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री पर छापेमारी।

    2. बिहार एसटीएफ और बिहपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई।

    3. चार गिरफ्तार, 11 कट्टा और हथियार बनाने का सामान मिला।

    संवाद सहयोगी, नवगछिया। नवगछिया पुलिस के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही एक कार्रवाई में बिहार एसटीएफ और बिहपुर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने बिहपुर थाना क्षेत्र के टेकबाजपुर दियारा में कथित तौर पर संचालित अवैध मिनीगन फैक्ट्री पर छापेमारी की है।

    सूत्रों के अनुसार, इस कार्रवाई में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, इस संबंध में पुलिस फिलहाल आधिकारिक तौर पर कुछ भी बताने को तैयार नहीं है।

    नाव से गंगा नदी पार कर पुलिस टीम ने की छापेमारी विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर दियारा क्षेत्र में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान अवैध हथियार निर्माण से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य मिलने की चर्चा है। हालांकि, बरामदगी और गिरफ्तार आरोपितों की पहचान को लेकर पुलिस ने अभी तक कोई पुष्टि नहीं की है।

    पुलिस अधिकारियों ने पूरे मामले पर चुप्पी साध रखी है। माना जा रहा है कि जांच को प्रभावित होने से बचाने के लिए फिलहाल जानकारी सार्वजनिक नहीं की जा रही है। सूत्रों का कहना है कि इस पूरे ऑपरेशन को नवगछिया पुलिस की बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

    11 कट्टा के साथ हथियार बनाने का सामान बरामद 

    मामले में विस्तृत जानकारी बुधवार को आयोजित होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जाएगी। इसी दौरान बरामद हथियारों, गिरफ्तार आरोपितों और पूरे नेटवर्क का खुलासा होने की संभावना है।

    पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार अपराधियों में भागलपुर के अलावा मुंगेर जिले के अपराधी भी शामिल हैं। इस मिनी गन फैक्ट्री से 11 कट्टा, चार अर्द्धनिर्मित कट्टा, 32 बोर की दो गोली, 15 अतिरिक्त मैगजीन, छह बेस मशीनें, एक हैंड ड्रिल मशीन, एक बाइक, चार मोबाइल व अन्य बरामदगी भी है।

    खबरें और भी

    हर्ष फायरिंग में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

    नवगछिया आदर्श थाना क्षेत्र के पकड़ा पंचायत वार्ड-3 में सात जुलाई को शादी समारोह के दौरान कथित हर्ष फायरिंग में घायल हिमांशु कुमार की पटना के मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान मंगलवार देर शाम मौत हो गई। गंभीर हालत में पहले उसे नवगछिया अनुमंडल अस्पताल, फिर मायागंज और बाद में मेदांता रेफर किया गया था।

    करीब 25 दिनों तक उपचार के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। हिमांशु परिवार का इकलौता पुत्र था। थानाध्यक्ष रविशंकर ने बताया कि बुधवार को पीएमसीएच में पोस्टमार्टम होगा। घायल के फर्द बयान पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    यह भी पढ़ें- ट्रेन यात्रियों से लूटपाट करने वाले 'लश्कर गैंग' का रोहिंग्या कनेक्शन, जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां