ट्रेन यात्रियों से लूटपाट करने वाले 'लश्कर गैंग' का रोहिंग्या कनेक्शन, जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां
पूर्व मध्य रेल क्षेत्र में ट्रेन यात्रियों से लूटपाट करने वाले लश्कर गैंग में रोहिंग्या के शामिल होने की आशंका जताई गई है। पुरी में गिरफ्तार 13 बदमाशो ...और पढ़ें
-1785863063441_m.webp)
एआई जनरेटेड फोटो
HighLights
लश्कर गैंग पर ट्रेन यात्रियों से लूटपाट का आरोप।
गिरफ्तार बदमाशों में रोहिंग्या कनेक्शन की आशंका।
सुरक्षा एजेंसियां और जीआरपी जांच में जुटीं।
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। पूर्व मध्य रेल क्षेत्र में ट्रेन यात्रियों से लूटपाट करने वाले लश्कर गैंग में रोहिंग्या के भी शामिल होने की आशंका है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि गिरफ्तार किए गए 13 बदमाशों में तीन के बंगाल के 24 परगना जिला के होने की पुष्टि हुई है। इनके ही रोहिंग्या होने की आशंका है।
रेल एसपी बीणा कुमारी के निर्देश पर गठित टीम पुरी पुलिस से मिलकर गैंग के बदमाशों के बारे में जानकारी जुटा रही है। 24 परगना पुलिस से भी इन बदमाशों के बारे में जानकारी मांगी गई है। इसके बाद ही इनके रोहिंग्या होने की पुष्टि हो सकेगी।
विदित हो कि दरभंगा एवं समस्तीपुर में रेल यात्रियों से चेन छीने जाने के मामले की जांच में यह बात सामने आई कि बंगाल का लश्कर गैंग घटनाओं को अंजाम दे रहा है। संगठित होकर गैंग के बदमाश विभिन्न रेल मार्गों में यात्रियों से लूटपाट मचाते हैं।
देशभर में गैंग का आतंक
बिहार के बाहर भी यह गैंग सक्रिय है। पुरी में भगवान जगन्नाथ की यात्रा के दौरान गैंग के बदमाशों ने श्रद्धालुओं से लूटपाट की थी। ओडिशा पुलिस की कार्रवाई में 13 बदमाश गिरफ्तार किए गए। इनके पास से यात्रियों के लूटे गए 42 मोबाइल भी जब्त किए गए। इसके बाद जीआरपी की तकनीकी टीम को गैंग की जानकारी मिली।
खबरें और भी
जिन बदमाशों को जेल भेजा गया है उनमें राज लश्कर, पिता मुआजिद लश्कर, रफिकुल सरदार, पिता जलील सरदार और नूर हुसैन मंडल, पिता अजिबना मंडल बंगाल के 24 परगना जिला के हैं।
इसके रोहिंग्या होने की आशंका पर जीआरपी के साथ एजेंसियों भी अलर्ट हो गई हैं। यह इसलिए कि यह गैंग पूरे देश में लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहा है।
रेल एसपी बीणा कुमारी ने कहा कि कुछ बदमाशों का आपराधिक इतिहास रहा है। वे पहले भी जेल जा चुके हैं। ये गैंग कई भागों में बंटकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। विशेष टीम जांच कर रही है। पुरी और 24 परगना पुलिस के साथ मिलकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।