Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    BSEB 12th Topper 2026: भाई ने मोबाइल दिलाने का किया वादा तो बहन बन गई टॉपर, पूरा हुआ बचपन का सपना

    Updated: Tue, 24 Mar 2026 07:46 AM (IST)

    पीरपैंती की आरजू खातून ने कला संकाय में जिले में दूसरा स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा साबित की। मजदूर की बेटी आरजू ने भाई के मोबाइल दिलाने के वादे को च ...और पढ़ें

    भाई ने मोबाइल दिलाने का किया वादा तो बहन बन गई टॉपर, पूरा हुआ बचपन का सपना

    भाई ने मोबाइल दिलाने का किया वादा तो बहन बन गई टॉपर, पूरा हुआ बचपन का सपना

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, पीरपैंती। कहते हैं प्रतिभा किसी का मोहताज नहीं होती। यह कहावत पीरपैंती बाजार पंचायत के वार्ड आठ में रहने वाली मजदूर की पुत्री आरजू खातून पर पूरी तरह से चरितार्थ होती है। आरजू खातून ने आर्ट संकाय में जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया।

    आरजू के पिता रफीक खान पानीपत में मजदूरी करते हैं। मां सलमा खातून ने उनकी पढ़ाई में पूरा सहयोग दिया। आरजू ने बताया कि उन्होंने सेल्फ स्टडी के जरिए यह सफलता हासिल की है। भाई आदिल भी हमेशा बेहतर करने के लिए प्रेरित करता था।

    '400 अंक लाएगी तो मिलेगा मोबाइल'

    भाई ने कहा कि यदि वह 400 अंक लाएंगी तो उन्हें मोबाइल फोन उपहार में दिया जाएगा। आरजू ने कहा कि भाई के वायदे को मैंने चुनौती के रूप में लेकर कठिन परिश्रम शुरू की और आज मैं टॉपर बन गई।

    आरजू की प्रारंभिक शिक्षा पहली से दसवीं कक्षा तक पानीपत सोनदापुर में हुई। उसने बताया कि आरएस पब्लिक स्कूल पानीपत से मैट्रिक परीक्षा में 93.8 प्रतिशत अंक हासिल किए थे।

    'बचपन से था टॉपर बनने का सपना'

    आरजू ने बताया कि बचपन से ही टॉपर बनने का सपना था। उसने बताया कि बीपीएससी से चयनित होकर मैं शिक्षिका बनना चाहती हूं।

    उन्होंने अन्य छात्रों को भी संदेश दिया कि सेल्फ स्टडी से ही बेहतर परिणाम संभव है। आरजू की इस उपलब्धि पर बीडीओ अभिमन्यु कुमार ने मो गुड्डू, कूंच राम सहित अन्य लोगों के साथ उन्हें प्रखंड कार्यालय में बुलाकर सम्मानित किया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- BSEB 12th Topper: किसी के पिता बेचते हैं गोलगप्पे तो किसी के हैं एम्बुलेंस चालक, खगड़िया के लाल बने टॉपर

    यह भी पढ़ें- BSEB 12th Topper: किसान की बेटी का कमाल, इंटर साइंस में बनीं जिला सेकंड टॉपर, IAS बनने का है लक्ष्य