Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पूर्व जदयू विधायक गोपाल मंडल के बेटे को पुलिस ने ढूंढा, छोटे भाई से विवाद के बाद हो गए थे लापता 

    Updated: Thu, 21 May 2026 02:52 AM (IST)

    पूर्व जदयू विधायक गोपाल मंडल के लापता बेटे तरुण कुमार नीरज को बरारी पुलिस ने केस दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया है। तरुण 18 मई को छो ...और पढ़ें

    पूर्व जदयू विधायक गोपाल मंडल। फाइल फोटो

    पूर्व जदयू विधायक गोपाल मंडल। फाइल फोटो

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, भागलपुर। गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व जदयू विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल का लापता पुत्र तरुण कुमार नीरज को बरारी थाने की पुलिस टीम ने केस दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया है।

    तरुण की बरामदगी बरारी थानाक्षेत्र के मुसहरी टोला हाउसिंग बोर्ड कालोनी से हुई, जो पूर्व विधायक के आवासीय परिसर से कुछ ही दूरी पर है। तरुण 18 मई की शाम को छोटे भाई आशीष मंडल से किसी बात को लेकर हुई तकरार के बाद गुस्से में घर से बाहर चला गया था।

    पुलिस ने स्पेशल सेल बनाकर की तलाश 

    इसके बाद पूर्व विधायक गोपाल मंडल और उनके समर्थकों ने पूणिया, रुपौली, धमदाहा, कटिहार, नवगछिया, मुंगेर, कहलगांव, पीरपैंती आदि स्थानों पर तरुण की खोजबीन की। सभी रिश्तेदारों से जानकारी ली गई।

    जब कोई जानकारी नहीं मिली, तब बरारी थाने में पुत्र के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। एसएसपी ने बरारी थानाध्यक्ष विकास कुमार और तकनीकी सेल को जल्द से जल्द बरामदगी का टास्क दिया।

    पुलिस की तकनीकी सेल ने तरुण का पता लगाते हुए उसे बुधवार की शाम सकुशल बरामद कर लिया। तरुण के वापस आने पर परिवार और शुभेच्छुओं ने राहत की सांस ली।

    यह भी पढ़ें- भागलपुर में सहयोग शिविर : मंत्री नीतीश मिश्रा बोले- 31 दिन में शिकायत का समाधान नहीं होने पर अधिकारी होंगे निलंबित

    यह भी पढ़ें- भागलपुर की Female Basketball Players ने कहा- MLA साहब...! हमें हमारा कोच लौटा दो, सैंडिस से बिना सूचना क्यों हटाया?