Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भागलपुर: देश में पहली बार टूटे पुल के ऊपर बन रहा बेली ब्रिज, मामूली चूक भी खड़ी कर सकती है चुनौती

    Updated: Wed, 20 May 2026 09:28 PM (IST)

    क्षतिग्रस्त विक्रमशिला सेतु पर देश में पहली बार बेली ब्रिज का निर्माण युद्धस्तर पर जारी है, जिसका आधार तैयार हो चुका है और अब गर्डर बिछाए जा रहे हैं। ...और पढ़ें

    देश में पहली बार टूटे पुल के ऊपर बन रहा बेली ब्रिज, मामूली चूक भी खड़ी कर सकती है चुनौती

    देश में पहली बार टूटे पुल के ऊपर बन रहा बेली ब्रिज, मामूली चूक भी खड़ी कर सकती है चुनौती

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, भागलपुर। क्षतिग्रस्त सेतु के ऊपर बेली ब्रिज का निर्माण देश में पहली बार हो रहा है। तकनीकी रूप से बेहद जटिल इस काम को बीआरओ युद्धस्तर पर पूरा कर रहा है। बेली ब्रिज का बेस पूरी तरह तैयार हो चुका है। अब गर्डर बिछाने का काम शुरू किया गया है।

    अपने तरह का पहला प्रोजेक्ट:

    बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन के अपर महानिदेशक जितेंद्र प्रसाद ने कहा कि यह देश का अपने प्रकार का पहला प्रोजेक्ट है, जहां पुल के ऊपर पुल बनाया जा रहा है। इस काम में स्केलिंग तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि पूरी संरचना का निर्माण बेहद सटीकता और तकनीकी संतुलन के साथ किया जा रहा है। मामूली चूक भी चुनौती खड़ी कर सकती है, इसलिए हर चरण की बारीकी से मॉनिटरिंग हो रही है।

    आ रहा सामान:

    उन्होंने बताया कि पहले बेली ब्रिज का आधार ढांचा तैयार हो चुका है। देर रात से अगले चरण के काम को आगे बढ़ाया जाएगा। दूसरे बेली ब्रिज का सामान भी भागलपुर पहुंच चुका है। एक-दो दिन में इस पर निर्माण शुरू होने की संभावना है। तीसरे बेली ब्रिज की सामग्री तीन दिन के भीतर पहुंच जाएगी।

    चौथे स्पैन की जांच होगी:

    बीआरओ के अधिकारियों के अनुसार सेतु के चौथे स्पैन में भी क्षति की आशंका सामने आई है। इसकी तकनीकी जांच विशेषज्ञों की टीम करेगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की रणनीति तय की जाएगी।

    खबरें और भी

    यह देश का अपने प्रकार का पहला प्रोजेक्ट है, जहां पुल के ऊपर पुल बनाया जा रहा है। इसमें स्केलिंग तकनीक की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका है। मामूली चूक भी चुनौती खड़ी कर सकती है। - जितेंद्र प्रसाद, अपर महानिदेशक, बीआरओ

    यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: विक्रमशिला सेतु पर राहत की आहट, जून के पहले सप्ताह से दौड़ेंगी छोटी गाड़ियां

    यह भी पढ़ें- भागलपुर में 16 दिन बाद आपस में जुड़े विक्रमशिला सेतु के हिस्से, बेली ब्रिज बना सहारा