Bhagalpur News: विक्रमशिला सेतु पर राहत की आहट, जून के पहले सप्ताह से दौड़ेंगी छोटी गाड़ियां
विक्रमशिला सेतु पर बन रहे बेली ब्रिज से गंगा के दोनों छोर पर आवागमन फिर से शुरू होने की उम्मीद है। जून के पहले सप्ताह से छोटे वाहनों का परिचालन शुरू ह ...और पढ़ें

विक्रमशिला सेतु पर राहत की आहट, जून के पहले सप्ताह से दौड़ेंगी छोटी गाड़ियां

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, भागलपुर। गंगा के दोनों छोर पर ठहरी जिंदगी को फिर रफ्तार मिलने वाली है। विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त हिस्से पर बन रहे बेली ब्रिज ने उम्मीद जगा दी है। सबकुछ तय समय पर रहा तो जून के पहले सप्ताह से छोटे वाहनों का परिचालन शुरू हो जाएगा।
सेतु बंद होने से जलमार्ग और लंबी दूरी की वैकल्पिक यात्रा झेल रहे लाखों लोगों के लिए यह बड़ी राहत होगी।
अधिकारियों ने लिया जायजा:
मंगलवार को बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (बीआरओ) के अपर महानिदेशक जितेंद्र प्रसाद (विशिष्ट सेवा पदक) ने डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी और बीआरओ के अधीक्षण अभियंता विपिन कुमार चंद के साथ निर्माणाधीन बेली ब्रिज का निरीक्षण किया।
अधिकारियों ने निर्माण कार्य की प्रगति, तकनीकी मानकों और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इंजीनियरों की टीम से पुल निर्माण की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली गई।

दो स्पैन पर काम तेज:
अधीक्षण अभियंता ने बताया कि सेतु के उत्तर दिशा के एक स्पैन पर 24 मीटर और दक्षिण दिशा के एक स्पैन पर 12 मीटर लंबा बेली ब्रिज तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा दक्षिण दिशा के एक अन्य स्पैन पर भी बेली ब्रिज निर्माण को लेकर उच्चस्तरीय विचार-विमर्श जारी है।
सात जून तक पूरा करने का लक्ष्य:
निरीक्षण के बाद अपर महानिदेशक जितेंद्र प्रसाद ने कहा कि निर्माण कार्य युद्धस्तर पर जारी है। इंजीनियरों और तकनीकी कर्मियों की टीम दिन-रात जुटी है ताकि आमजन को जल्द राहत मिले। सेतु के ऊपर ही बेली ब्रिज बन रहा है, इसलिए सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। शुरुआती चरण में सिर्फ छोटे वाहनों को ही अनुमति मिलेगी।
डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी ने कहा कि जिला प्रशासन लगातार निर्माण कार्य की मानिटरिंग कर रहा है। सभी सुरक्षा मानकों का पालन हो रहा है। उम्मीद है कि सात जून तक बेली ब्रिज पूरी तरह तैयार हो जाएगा। इसके बाद भागलपुर-नवगछिया के बीच आवागमन काफी हद तक सामान्य हो जाएगा।
खबरें और भी
उन्होंने कहा कि विक्रमशिला सेतु पर चल रहे इस निर्माण पर पूरे सीमांचल और कोसी क्षेत्र की नजर है। सेतु बंद होने से व्यापार, परिवहन, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और दैनिक जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। ऐसे में बेली ब्रिज राहत की नई डोर साबित होगा।
निर्माण कार्य युद्धस्तर पर जारी है। सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। प्रारंभिक चरण में केवल छोटे वाहनों को ही आवाजाही की अनुमति मिलेगी। - जितेंद्र प्रसाद, अपर महानिदेशक, बीआरओ
डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी ने कहा कि उम्मीद है कि सात जून तक बेली ब्रिज पूरी तरह तैयार हो जाएगा। जिसके बाद भागलपुर-नवगछिया के बीच आवागमन काफी हद तक सामान्य हो जाएगा।
यह भी पढ़ें- भागलपुर में 16 दिन बाद आपस में जुड़े विक्रमशिला सेतु के हिस्से, बेली ब्रिज बना सहारा