Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार के दानापुर कैंट में खुला देश का पहला सिंदूर पार्क, सेना और प्रकृति का अनूठा संगम

    Updated: Tue, 21 Jul 2026 10:58 PM (GMT+05:30)

    दानापुर आर्मी कैंट में बिहार कृषि विश्वविद्यालय की पहल पर देश का पहला सिंदूर पार्क स्थापित किया गया है। इस पार्क में 350 सिंदूर के पौधे लगाए गए हैं, ज ...और पढ़ें

    राज्यपाल सैयद अता हसनैन, बीएयू के कुलपति डॉ. डी.आर. सिंह। फोटो जागरण

    राज्यपाल सैयद अता हसनैन, बीएयू के कुलपति डॉ. डी.आर. सिंह। फोटो जागरण

    HighLights

    1. दानापुर आर्मी कैंट में देश का पहला सिंदूर पार्क।

    2. बिहार कृषि विश्वविद्यालय की पहल पर 350 पौधे लगाए गए।

    3. पर्यावरण संरक्षण और सैन्य गौरव का प्रतीक यह पार्क।

    जागरण संवाददाता, भागलपुर। देश में पहली बार किसी सेना छावनी में सिंदूर पार्क की स्थापना की गई है। दानापुर आर्मी कैंट में बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू), सबौर की पहल पर 350 सिंदूर (बिक्सा ओरेलाना) के पौधे लगाकर देश के पहले सैन्य सिंदूर पार्क की आधारशिला रखी गई। यह भारतीय सेना की गौरवशाली परंपरा, पर्यावरण संरक्षण और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को एक साथ जोड़ने वाली अनूठी पहल मानी जा रही है।

    पार्क का उद्घाटन राज्यपाल-सह-कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन, बीएयू के कुलपति डॉ. डी.आर. सिंह तथा झारखंड एवं बिहार सब एरिया (दानापुर) के जनरल आफिसर कमांडिंग मेजर जनरल जितेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से पौधारोपण कर किया।

    इस दौरान विश्वविद्यालय के निदेशक प्रशासन डॉ. राजेश कुमार, निदेशक अनुसंधान डॉ. ए.के. सिंह, एआरआई पटना के निदेशक डॉ. शिवनाथ दास, सेना के वरिष्ठ अधिकारी, वैज्ञानिक और अन्य अतिथि मौजूद रहे।

    राज्यपाल ने कहा कि सिंदूर पार्क सैन्य और नागरिक समाज के बीच विश्वास, सहयोग और साझा उत्तरदायित्व का जीवंत प्रतीक है। यह आने वाली पीढ़ियों को संदेश देगा कि देश की सुरक्षा और प्रकृति का संरक्षण, दोनों ही राष्ट्र निर्माण के मजबूत आधार हैं। उन्होंने प्राकृतिक सिंदूर के संरक्षण, अनुसंधान और व्यावसाईकरण की दिशा में बीएयू के प्रयासों की सराहना की।

    कुलपति डॉ. डी.आर. सिंह ने कहा कि देश में पहली बार किसी सेना कैंटोनमेंट में सिंदूर पार्क स्थापित हुआ है। सिंदूर का लाल रंग केवल प्राकृतिक रंग नहीं, बल्कि मातृभूमि के प्रति समर्पण, अखंडता, प्रतिबद्धता, साहस और सर्वोच्च बलिदान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भारतीय सैनिकों के त्याग और राष्ट्र प्रथम की भावना को यह पार्क हमेशा जीवंत रखेगा।

    यह भी पढ़ें- बिहार में 10 हजार से 2 लाख तक मदद, अब शहरों में खुलेगा महिलाओं की कमाई का रास्ता

    खबरें और भी