Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भागलपुर में मरीजों को बार-बार रिपोर्ट लाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, JLNMCH में बनेगा डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड

    Updated: Sun, 22 Mar 2026 12:01 PM (IST)

    भागलपुर के जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल (JLNMCH) में अब मरीजों का डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड तैयार होगा। इससे डॉक्टर एक क्लिक में मरीज के पुराने इला ...और पढ़ें

    जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल भागलपुर। फाइल फोटो

    जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल भागलपुर। फाइल फोटो

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, भागलपुर। जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल (जेएलएनएमसीएच) में इलाज कराने आने वाले मरीजों का अब डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा।

    इस व्यवस्था के लागू होने के बाद मरीज यदि दोबारा अस्पताल आता है तो डॉक्टर उसके पूर्व के इलाज, बीमारी और जांच की पूरी जानकारी एक क्लिक में देख सकेंगे।

    नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) के न्यूनतम मानकों के तहत इस व्यवस्था को अनिवार्य माना गया है, जिसके बाद अस्पताल प्रशासन ने इसकी तैयारी तेज कर दी है।

    एक क्लिक पर मिल जाएगी सारी जानकारी

    अस्पताल में ओपीडी और इमरजेंसी में आने वाले सभी मरीजों का इलाज अब ABHA आईडी के जरिए पंजीयन के बाद शुरू किया जाएगा। इसके तहत मरीज का मोबाइल नंबर लेकर उसे सिस्टम में दर्ज किया जाएगा और एक यूनिक टोकन नंबर दिया जाएगा।

    इसी टोकन के आधार पर मरीज सीधे डॉक्टर के पास पहुंचेगा। इलाज के दौरान डॉक्टर मरीज की जांच और दवा का पूरा विवरण ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज करेंगे। इसके बाद मरीज दवा काउंटर से दवा और प्रिस्क्रिप्शन प्राप्त करेगा। इस प्रक्रिया से मरीज का पूरा मेडिकल इतिहास डिजिटल रूप में सुरक्षित रहेगा।

    मेडिकल हिस्ट्री जानने में होगी मदद 

    इस व्यवस्था का सबसे बड़ा लाभ यह होगा कि मरीज के दोबारा बीमार होने पर डॉक्टर उसके पुराने रिकॉर्ड जैसे बीमारी, जांच और दी गई दवाओं को तुरंत देख सकेंगे। इससे इलाज की गुणवत्ता में सुधार आएगा और समय की भी बचत होगी।

    इस संबंध में सरकार के संयुक्त सचिव दिनेश कुमार झा ने अस्पतालों को निर्देश जारी किया है कि आभा आईडी को डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड से जोड़ा जाए।

    एनएमसी के मानकों के अनुसार यह व्यवस्था लागू होने पर अस्पताल में इलाज कराने वाले हर मरीज का संपूर्ण डेटा उपलब्ध रहेगा, जिससे उपचार अधिक प्रभावी और पारदर्शी बन सकेगा।

    यह भी पढ़ें- सीतामढ़ी में दिनदहाड़े व्यापारी को गोली मार बाइक लूटी, डुमरा इलाके में दहशत

    यह भी पढ़ें- बिहार दिवस पर मोदी-शाह का संदेश, आपातकाल की याद दिलाकर कह दी बड़ी बात

    खबरें और भी