Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गंगा पार करने में नहीं होगी परेशानी, रविवार को भागलपुर पहुंचेगी रोपैक्स वेसल; जल्द शुरू होगी फेरी सेवा

    Updated: Sat, 16 May 2026 11:02 PM (IST)

    भागलपुर के बरारी गंगा घाट पर रोपैक्स वेसल से फेरी सेवा शुरू करने की तैयारी अंतिम चरण में है, वेसल आज पहुंचने की उम्मीद है। यह सेवा यात्रियों के साथ वा ...और पढ़ें

    रोपैक्स वेसल। फाइल फोटो

    रोपैक्स वेसल। फाइल फोटो

    HighLights

    1. रोपैक्स वेसल आज भागलपुर पहुंचने की संभावना।

    2. यात्रियों और वाहनों की होगी ढुलाई।

    3. मालवाहक सेवा में लग सकता है थोड़ा समय।

    जागरण संवाददाता, भागलपुर। गंगा पार आवागमन को सुगम बनाने की दिशा में बरारी गंगा घाट पर रोपैक्स वेसल से फेरी सेवा शुरू करने की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच गई है। संभावना है कि आज रविवार को रोपैक्स वेसल भागलपुर पहुंच जाएगी।

    यात्रियों के साथ वाहनों की भी होगी ढुलाई

    समय पर वेसल पहुंचने पर रविवार को ही ट्रायल रन किया जा सकता है, अन्यथा सोमवार से नियमित परिचालन आरंभ होगा।
    मनिहारी कटिहार की जरिया प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर राजशेखर ने बताया कि रोपैक्स वेसल में यात्रियों के बैठने के साथ वाहनों की ढुलाई की भी व्यवस्था रहेगी।

    उन्होंने कहा कि फिलहाल कुछ प्रशासनिक और तकनीकी बिंदुओं पर काम चल रहा है। अभी प्रिंटेड टिकट उपलब्ध नहीं कराया गया है और टिकट काउंटर का स्थान भी तय नहीं हो सका है। इसके अलावा डीजल आपूर्ति किस पेट्रोल पंप से होगी, इस पर भी निर्णय बाकी है।

    मालवाहक सेवा में अभी लगेगा समय

    उन्होंने कहा कि भागलपुर जिला प्रशासन का सहयोग लगातार मिल रहा है और हर समस्या पर त्वरित गति से कार्रवाई हो रही है। नई जल परिवहन व्यवस्था शुरू करने में शुरुआती स्तर पर इस प्रकार की समस्याएं सामान्य हैं, जिनका समाधान किया जा रहा है। वेसल पहुंचते ही फेरी सेवा आरंभ कर दी जाएगी।

    खबरें और भी

    वहीं, बाबूपुर से मालवाहक जलयान सेवा शुरू होने में अभी कुछ समय लग सकता है। साहिबगंज, झारखंड की कन्हैया लाजिस्टिक्स के मालिक कन्हैया कुमार ने बताया कि जलयान उपलब्ध है, लेकिन दोनों ओर प्लेटफार्म और एप्रोच पथ तैयार किया जा रहा है।

    साथ ही प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया भी चल रही है। ऐसे में मालवाहक सेवा शुरू होने में लगभग एक सप्ताह का समय लग सकता है।

    बरारी गंगा घाट पर फेरी सेवा एक-दो दिन में शुरू हो जाएगी। मालवाहक सेवा में थोड़ी देरी होगी, क्योंकि कंपनी द्वारा प्लेटफार्म और एप्रोच पथ का निर्माण कराया जा रहा है। -डॉ. नवल किशोर चौधरी डीएम भागलपुर

    यह भी पढ़ें- भागलपुर में सफाई एजेंसी का नया टेंडर अटका, विभाग से मंजूरी का इंतजार

    यह भी पढ़ें- बिहार के चार स्मार्ट शहरों में यातायात पुलिस की बड़ी बहाली, हर साल 31 करोड़ से ज्यादा खर्च करेगी सरकार