Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'ललन सिंह को इस्तीफे के लिए...' शाहनवाज हुसैन ने बताया- JDU और RJD में क्यों हो रही खटपट? नीतीश के लिए बोल गए ये बात

    By Jagran NewsEdited By: Rajat Mourya
    Updated: Tue, 26 Dec 2023 10:18 PM (GMT+05:30)

    बीजेपी के दिग्गज नेता शाहनवाज हुसैन ने ललन सिंह के इस्तीफे की खबरों पर प्रतिक्रिया दी है। शाहनवाज हुसैन ने कहा है कि जदयू के अंदर अंदरूनी विवाद चल रहा ...और पढ़ें

    'ललन सिंह को इस्तीफे के लिए...' शाहनवाज हुसैन ने बताया- JDU और RJD में क्यों हो रही है खटपट?
    'ललन सिंह को इस्तीफे के लिए...' शाहनवाज हुसैन ने बताया- JDU और RJD में क्यों हो रही है खटपट?

    जागरण संवाददाता, भागलपुर। Shahnawaz Hussain On Lalan Singh भाजपा व जदयू नदी के दो किनारे हैं जो साथ नहीं मिल सकते। भाजपा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सम्मान देने का काम किया था, लेकिन उन्होंने अपमान करने का काम किया। अब गलती से भी दोनों का साथ नहीं होगा। उक्त बातें भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता व पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने संवाददाता सम्मेलन कर कहीं।

    उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar) गठबंधन के मुख्यमंत्री के रूप में जाने जाएंगे। वे दूसरों की कृपा से मुख्यमंत्री बने हुए हैं। कभी भाजपा तो कभी राजद के साथ मिलकर सरकार बनाते रहे हैं। अब उनकी लालसा प्रधानमंत्री बनने की है, लेकिन आईएनडीआईए में उन्हें तवज्जों नहीं मिल रहा है। वे उम्मीदवार तक नहीं बन पा रहे हैं। कांग्रेस व टीएमसी ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है।

    'इंडी गठबंधन सिर्फ टी पार्टी के लिए...'

    उन्होंने कहा कि आईएनडीआईए गठबंधन सिर्फ टी पार्टी के लिए बना है। बैठक के दौरान अगल-अलग जगहों के व्यंजन चखे जा रहे हैं।

    'जदयू-राजद में चल रही खटपट'

    शाहनवाज हुसैन ने कहा कि जदयू के अंदर अंदरूनी विवाद चल रहा है, ललन सिंह को किन लोगों ने इस्तीफा देने के मजबूर किया, क्या वजह है। यह तो उन्हीं की पार्टी बताएगी। उन्होंने आगे कहा कि जदयू और राजद के अंदर खटपट बहुत जोर से चल रही है, यही वजह है कि ललन सिंह इस्तीफा दे सकते हैं। वहां कोई अध्यक्ष बने कोई फर्क नहीं पड़ेगा। बिहार की 40 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी विजय प्राप्त करेगी।

    ये भी पढ़ें- Lalan Singh ने दिखाया Nitish Kumar को PM बनने का सपना? उपेंद्र कुशवाहा बोले- वो अब घुटन में जी रहे, इसलिए...

    ये भी पढ़ें- राजद-जदयू गठबंधन में सब ठीक? Lalan Singh के इस्तीफे की खबरों के बीच RJD के पूर्व सांसद ने कर दिया बड़ा दावा

    ये भी पढ़ें- Lalan Singh के इस्तीफे की खबरों पर विजय चौधरी ने दिया बड़ा अपडेट, Sushil Modi बोले- मैंने पहले ही कहा था...

    खबरें और भी