Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बरौनी-बेगूसराय के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस पर फिर बरसे पत्थर, C5 कोच का शीशा टूटा

    Updated: Fri, 03 Jul 2026 03:34 AM (IST)

    पटना से न्यू जलपाईगुड़ी जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस पर बरौनी-बेगूसराय के बीच पत्थरबाजी हुई, जिससे ट्रेन का शीशा टूट गया। ...और पढ़ें

    एआई द्वारा जेनरेट की गई इमेज।

    एआई द्वारा जेनरेट की गई इमेज।

    HighLights

    1. वंदे भारत एक्सप्रेस पर बरौनी-बेगूसराय के बीच पत्थरबाजी हुई।

    2. पत्थर लगने से ट्रेन के शीशे को नुकसान पहुंचा है।

    3. आरपीएफ ने जांच के आदेश दिए, संयुक्त कार्रवाई की तैयारी।

    संवाद सूत्र, नवगछिया। पटना से न्यू जलपाईगुड़ी जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में बरौनी कटिहार रेलवे खंड के बरौनी बेगूसराय स्टेशन के बीच असामाजिक तत्वों के द्वारा पत्थरबाजी की गई है।

    पत्थरबाजी में पत्थर लगने से C5 कोच में सीट संख्या एक एवं दो के समीप शीशा टूटा है। इस घटना को लेकर के नवगछिया बिहपुर खगड़िया मानसी आरपीएफ को इसके लिए जांच के लिए निर्देश दिया गया है।

    लगातार हो रही कार्रवाई

    घटना को लेकर के आरपीएफ के द्वारा बताया गया कि लगातार जागरूकता अभियान के तहत लोगों के बीच पत्थरबाजी करने पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

    इसको लेकर भी जानकारी दी जा रही है लेकिन अभी तक और असामाजिक तत्व लोग नहीं समझ रहे हैं। अब हम लोग संयुक्त रूप से इस पर कार्रवाई करेंगे।

    मालूम हो कि हाल में राजधानी एवं वंदे भारत की ट्रेनों में लगातार पत्थर चलने को लेकर के आरपीएफ के द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई को लेकर के छापेमारी की है।

    यह भी पढ़ें- वंदेभारत से टकराया गोवंशी, दो मिनट गंगाघाट स्टेशन पर रुकी ट्रेन

    यह भी पढ़ें- वंदे भारत एक्सप्रेस के पैंटोग्राफ में फंसा तिरपाल, पटना साहिब स्टेशन पर 2 घंटे थमे रहे पहिए