Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    विक्रमशिला सेतु पर दूसरे बेली ब्रिज का निर्माण शुरू, जून के पहले सप्ताह से शुरू हो जाएगा आवागमन 

    Updated: Sun, 24 May 2026 04:32 AM (IST)

    bhagalpur vikramshila setu  पर 170 फीट लंबे पहले बेली ब्रिज का निर्माण कार्य पूरा हो गया है, और अब नवगछिया की ओर दूसरे बेली ब्रिज का काम शुरू कर दिया ...और पढ़ें

    भागलपुर विक्रमशिला सेतु बेली ब्रिज बनकर तैयार। फोटो जागरण

    भागलपुर विक्रमशिला सेतु बेली ब्रिज बनकर तैयार। फोटो जागरण

    HighLights

    1. पहले बेली ब्रिज का निर्माण कार्य पूरा हुआ।

    2. दूसरे बेली ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू हो गया।

    3. जून के पहले सप्ताह में परिचालन शुरू होगा।

    जागरण संवाददाता, भागलपुर। Vikramshila setu update: विक्रमशिला सेतु पर 170 फीट लंबे पहले बेली ब्रिज का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। बीआरओ ने रैंप निर्माण, प्लेट संयोजन और अंतिम तकनीकी फिटिंग का काम शनिवार को पूरा कर लिया।

    इसके साथ ही नवगछिया की ओर 12 मीटर लंबे दूसरे बेली ब्रिज का निर्माण शुरू कर दिया गया है। इसका फाउंडेशन लगभग खड़ा कर दिया गया है। इसे तीन से चार दिनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

    बीआरओ की टीम ने शुक्रवार रात भर काम कर पहले बेली ब्रिज से जुड़े शेष कार्य पूरे किए। लोहे की चादर बिछाने का काम दो दिन पहले ही पूरा हो चुका था। शनिवार को अंतिम तकनीकी परीक्षण और फिटिंग का कार्य भी पूरा कर लिया गया।

    अधिकारियों के अनुसार, दूसरे बेली ब्रिज के निर्माण के लिए आवश्यक लोहे की संरचनाएं और अन्य सामग्री स्थल पर पहुंच चुकी हैं। तेजी से काम भी शुरू कर दिया गया है। इसके पूरा होने के बाद भागलपुर की ओर 24 मीटर लंबे तीसरे बेली ब्रिज का निर्माण शुरू होगा।

    जून के पहले सप्ताह में शुरू हो जाएगा परिचालन 

    तीसरे बेली ब्रिज के लिए सामग्री मंगाई जा चुकी है। यह अगले दो दिनों में साइट पर पहुंच जाएगी। बीआरओ का लक्ष्य जून के पहले सप्ताह में बेली ब्रिज के जरिए विक्रमशिला सेतु पर वाहनों का परिचालन शुरू करना है।

    खबरें और भी

    इधर, सेतु की संरचनात्मक स्थिति का आकलन करने के लिए पटना आईआईटी और अन्य विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी है। आधुनिक उपकरणों की मदद से पुल की भार क्षमता, कंपन, दरारों और संरचनात्मक मजबूती का परीक्षण किया जा रहा है।

    फिलहाल नवगछिया की ओर विशेष रूप से सघन जांच की जा रही है, ताकि संभावित जोखिमों का आकलन कर आगे की कार्ययोजना तय की जा सके।

    यह भी पढ़ें- विक्रमशिला सेतु के मलबे के पास लाश मिलने से हड़कंप, जांच में सामने आई सुसाइड का बात 

    यह भी पढ़ें- भागलपुर के बाद बिहार के एक और पुल के स्पैन में आया गैप, बड़ी गाड़ियों की आवाजाही पर रोक