Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भागलपुर में विक्रमशिला सेतु हादसे के बाद फोरलेन पुल का निर्माण प्रभावित, 3 दिनों से काम ठप

    Updated: Wed, 06 May 2026 01:13 PM (IST)

    विक्रमशिला सेतु के एक हिस्से के ध्वस्त होने से समानांतर फोरलेन पुल का निर्माण कार्य तीन दिनों से रुका हुआ है। ...और पढ़ें

    भागलपुर में विक्रमशिला सेतु हादसे के बाद फोरलेन पुल का निर्माण प्रभावित, 3 दिनों से काम ठप

    भागलपुर में विक्रमशिला सेतु हादसे के बाद फोरलेन पुल का निर्माण प्रभावित, 3 दिनों से काम ठप

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, भागलपुर। पोल संख्या 133 के पास विक्रमशिला सेतु के ध्वस्त होकर गंगा में समाने की घटना का असर समानांतर फोरलेन पुल के निर्माण पर पड़ा है। तीन दिनों से निर्माण कार्य ठप है।

    हादसे के बाद बड़ी संख्या में नाव के संचालन होने, निर्माणस्थल पर लोगों के आवागमन होने के साथ ही पुल निर्माण के लिए उपकरण ढोने वाले बार्ज व कर्मियों को निर्माणस्थल ले जाने और लाने वाले नाव का उपयोग यात्रियों को ढोने के काम लगाया गया है। नावों के संचालन और लोगों के भीड़ के कारण रास्ता बंद हो गया है।

    पुल बनाने वाली एजेंसी के अधिकारियों ने बताया कि इसकी वजह से उपकरणों के निर्माण स्थल तक ले जाने की समस्या खड़ी हो गई है। निर्माण कार्य बाधित है। बार्ज से प्रतिदिन नौ ट्रिप यात्रियों को ढोने का काम किया जा रहा है। एक ट्रिप में डेढ़ सौ लीटर डीजल की खपत होती है। प्रशासन का नहीं कंपनी की डीजल खपत हो रहा है।

    इधर, गंगा की धार में 12 पिलरों में सात पिलर खड़े हो चुके हैं। पांच पिलरों का काम चल रहा है। चार महीने पूर्व पिलर संख्या 14 के ड्राइंग को मोर्थ से मंजूरी मिलने के बाद पिलरों को खड़े करने के काम में तेजी आई। 40 पिलरों में अबतक 33 पिलरों का फाउंडेशन तैयार कर लिया गया है, जबकि सात पिलरों पर काम चल रहा है।

    इन पिलरों के वेल बनाने का काम चल रहा है। दो पिलर का हेमरहेड (कैब) बन चुका है। पिछले 34 महीने से समानांतर फोरलेन पुल निर्माण का कार्य चल रहा है।

    पिछले साल 28 मार्च को बिहार के मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा के निरीक्षण के दौरान मोर्थ और पुल बना रही एजेंसी एसपी सिंगला के अधिकारियों ने मई 2027 में फोरलेन पुल तैयार करने का दावा किया था, लेकिन अब इस योजना को पूरी होने में डेढ़ साल का समय और लगेगा। योजना 2028 में पूरी हो पाएगी।

    खबरें और भी

    इधर, 40 पिलरों (जिसमें भागलपुर की ओर 23 व नवगछिया की तरफ 17 पिलर शामिल हैं) पर खड़े होने वाले समानांतर फोरलेन पुल के 33 पिलरों का फाउंडेशन तैयार कर लिया गया है। एक पिलर (पी-38) व पिलर (ए-2) के हेमरहेड (कैब) बन चुका है।

    30 निर्माण एजेंसी के अधिकारी ने बताया कि सुपर स्ट्रक्चर की लांचिंग का काम तीन-चार माह में शुरू करा दिया जाएगा। पिलरों के कैब ढालने के बाद गर्डर चढ़ाने का काम किया जाएगा। इधर, नवगछिया की ओर 53 मीटर और भागलपुर की तरफ 35 मीटर फोरलेन पुल का अप्रोच रोड बनेगा।

    एसपी सिंगला के प्रोजेक्ट डायरेक्टर डीके राय के अनुसार 50 प्रतिशत काम हो चुका है। सभी 40 पिलरों का काम इस साल तक करने की दिशा में काम किया जा रहा है। बरसात के बाद सिग्मेंट चढ़ाने का काम शुरू होगा।

    उन्होंने बताया कि भागलपुर की ओर पांच मीटर और नवगछिया की ओर पुल की ऊंचाई 10 मीटर होगी। नवगछिया से चौधरीडीह तक फोरलेन सड़क बनना है। सड़क एनएच विभाग को बनाना है। जिसमें भागलपुर की ओर एलिवेटेड (फ्लाइओवर) बनेगा, इसलिए महिला आईटीआई कॉलेज की जमीन का भी अधिग्रहण की जानकारी है।

    यह भी पढ़ें- CM सम्राट ने किया हवाई सर्वेक्षण, बोले- विक्रमशिला सेतु की मरम्मत तेजी से करें, गुणवत्ता से समझौता हुआ तो खैर नहीं

    यह भी पढ़ें- विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त : भागलपुर-नवगछ‍िया गंगा पार के लिए नाव-क्रूज सेवा शुरू, न‍िर्धार‍ित क‍िराया ही दें