Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    किराये पर ली स्कॉर्पियो, नहीं दिया किराया...नवगछिया में जिला परिषद सदस्य शबाना आजमी पर लगे गंभीर आरोप

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 05:30 AM (IST)

    नवगछिया में एक महिला ने जिला परिषद सदस्य शबाना आजमी पर अपनी स्कॉर्पियो हड़पने, किराया और बैंक ऋण का भुगतान न करने का आरोप लगाया है। ...और पढ़ें

    जिला परिषद सदस्य शबाना आजमी। (सोशल मीडिया)

    जिला परिषद सदस्य शबाना आजमी। (सोशल मीडिया)

    HighLights

    1. महिला ने जिला परिषद सदस्य पर स्कॉर्पियो हड़पने का आरोप लगाया।

    2. किराया और बैंक ऋण भुगतान न करने की शिकायत दर्ज कराई।

    3. पुलिस जांच में जुटी, आरोपित ने आरोपों को बेबुनियाद बताया।

    संवाद सूत्र, नवगछिया। नवगछिया थाना में एक महिला ने स्कॉर्पियो वाहन हड़पने, किराया नहीं देने और बैंक ऋण का भुगतान नहीं करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है।

    पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। गोशाला रोड निवासी रूबी कुमारी, पति चंदन कुमार ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि उनके पति के नाम से पंजीकृत महिंद्रा स्कॉर्पियो में परिचित रंगरा प्रखंड के जिला परिषद सदस्य शबाना आजमी, सधुवा (रंगरा) को 25 हजार रुपये मासिक किराये पर मौखिक समझौते के आधार पर दी गई थी।

    तय हुआ था कि वाहन पर यूनियन बैंक का चल रहा ऋण भी किराये की राशि से जमा की जाएगी। महिला की शिकायत है कि आरोपित न तो वाहन लौटा रही है और न ही किराये का भुगतान कर रही है।

    इधर, नवगछिया पुलिस ने आवेदन प्राप्त होने की पुष्टि करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। इधर, जिला परिषद सदस्य शबाना आजमी ने कहा कि सभी आरोप बेबुनियाद है।

    मेरी छवि खराब करने के लिए ऐसा किया जा रहा है। ट्रांसफर पेपर में साइन किया हुआ है। ट्रांसफर के लिए बोला गया तो बोलता है कि पैसा नहीं दिया है। मेरे पास सभी साक्ष्य है, मैं भी कल केस करूंगी।

    यह भी पढ़ें- भारत-नेपाल सीमा पर 2 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, बिना पासपोर्ट-वीजा के कर रहे थे प्रवेश


    खबरें और भी