यह लड़का कौन है, पूछने पर पति पर भड़की बिहार पुलिस के दारोगा की पत्नी, बोली- पहचान लीजिए, 'यह मेरा देवर है...'
बांका जिले के रजौन थानाध्यक्ष महेश कुमार की पत्नी स्नेहा का विवादों से पुराना नाता रहा है, जिसमें जिम ट्रेनर को धमकी, होटल में हंगामा और पिता से हाथा ...और पढ़ें

भागलपुर: रजौन थानेदार की पत्नी का विवादों से पुराना नाता, पिता से भी की हाथापाई; जानें जिम ट्रेनर केस की पूरी इनसाइड स्टोरी
HighLights
जिम ट्रेनर को धमकी, होटल में हंगामा किया।
पिता से हाथापाई, पति पर लगाए आरोप।
पूर्व में मारपीट, कार दुर्घटना में भी शामिल।
जागरण संवाददाता, भागलपुर। भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड स्थित जिम सेंटर के ट्रेनर से मारपीट के चर्चित मामले में नया मोड़ आ गया है। रजौन थानाध्यक्ष की पत्नी स्नेहा जब अपने सहयोगी के साथ होटल में पहुंचीं, तो पुलिस और परिजनों की मौजूदगी में जमकर हंगामा हुआ।
थानेदार पति और पिता से सरेआम कर ली तीखी बहस
हंगामे की सूचना पर पहुंचे परिजनों और थानेदार पति द्वारा सवाल पूछने पर पत्नी स्नेहा उल्टा उन पर ही भड़क उठीं। उसने सरेआम पति को खरी-खोटी सुनाते हुए कहा, "पहचान लीजिए, यह मेरा देवर है," और पिता को पहचानने तक से इनकार कर दिया।

जिम सेंटर मारपीट मामले में होटल से पकड़ाया मामला
सैंडिस कंपाउंड स्थित जिम सेंटर के ट्रेनर आकाश दीप और उनके दो सहयोगियों की बेरहमी से पिटाई करने के मामले में चर्चा में आई रजौन थानाध्यक्ष महेश कुमार की पत्नी स्नेहा का विवादों से पुराना नाता रहा है। छह अगस्त 2026 को जिम ट्रेनर को जान से मारने की धमकी देने के अगले ही दिन सात अगस्त को स्नेहा अपने सहयोगी विवेक कुमार के साथ तिलकामांझी स्थित एक होटल में पहुंची और वहां जमकर हंगामा किया।
सूचना पाकर जब स्नेहा के पिता परिजनों के साथ उसे समझाने पहुंचे, तो उसने न सिर्फ उन्हें पहचानने से इनकार कर दिया बल्कि पिता के साथ हाथापाई भी कर ली। पुलिस टीम की मौजूदगी में उसने पिता को पहचानने तक से मना कर दिया। बाद में विवेक कुमार को फायर ब्रिगेड की टीम ले गई, जबकि पुलिस की ढिलाई के कारण मामला टलता दिखा।
खबरें और भी
लोदीपुर थाने में पति पर बिफरी, प्रोजेक्ट मैनेजर पर लगाए आरोप
होटल में हंगामे के बाद जब मामला लोदीपुर थाने पहुंचा, तो वहां स्नेहा के पति इंस्पेक्टर महेश कुमार भी पहुंचे। उन्होंने पत्नी को सही से रहने की हिदायत दी, जिस पर स्नेहा उल्टे अपने पति पर ही भड़क गई और खरी-खोटी सुना दी। स्नेहा ने अपने पति पर आरोप लगाया कि वे उसके और विवेक (जिसे उसने मुंहबोला देवर बताया) के रिश्ते को लेकर गलत सोच रखते हैं।
उसने कहा कि सैंडिस कंपाउंड के प्रोजेक्ट मैनेजर विश्वजीत कुमार सिंह ने उनके पति के मन में गलत बातें भरी हैं। दूसरी ओर, प्रोजेक्ट मैनेजर विश्वजीत ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि स्नेहा जिम में बिना शुल्क दिए आती थी और अपनी हरकतों को छिपाने के लिए मनगढ़ंत कहानियां गढ़ रही है।
स्कूल में बच्चे और वैन चालक को पीटने का भी रहा है रिकॉर्ड
स्नेहा का यह कोई पहला विवाद नहीं है। इससे पूर्व बरारी थाना क्षेत्र में एलआईसी एजेंट जयप्रकाश शर्मा से विवाद और मारपीट के मामले में उस पर केस दर्ज हुआ था। इसके अलावा माउंट असीसी स्कूल के जूनियर सेक्शन में जाकर उसने एक बच्चे और वैन चालक की पिटाई कर दी थी, जिससे परिजनों में भारी आक्रोश फैल गया था।
पूर्व में भी बरारी थाने में पति-पत्नी के विवाद को लेकर आवेदन दिया गया था, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने जांच से यह कहते हुए हाथ खींच लिए थे कि महिला लगातार विवादों से घिरी रहती है।
बेकाबू कार से दुर्घटना, टायर फटने पर रिम के सहारे भाग निकले
सात अगस्त की शाम स्नेहा, विवेक और मुकी मियां ने तेज रफ्तार और लापरवाही से कार चलाते हुए तिलकामांझी और बरारी क्षेत्र में दुर्घटना भी की। बरारी थाने की पुलिस जिप्सी ने जब बेतहाशा भाग रही कार का पीछा किया, तो कार का टायर फट चुका था और उसे रिम पर ही दौड़ाया जा रहा था।
विक्रमशिला सेतु के समीप रेलवे कॉलोनी में कार पार्क कर तीनों पुलिस के पहुंचने से पहले ही पैदल भाग निकले। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच और साक्ष्यों की समीक्षा कर रही है।
यह भी पढ़ें- भागलपुर में बांका के इंस्पेक्टर की पत्नी का हाई-वोल्टेज ड्रामा, जिम ट्रेनर को कमरे में बंद कर पाइप से पीटा