Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आरा जंक्शन पर RPF बैरक 11 साल बाद भी अधूरा, प्लेटफार्म पर रात गुजारने को मजबूर जवान

    Updated: Sat, 01 Aug 2026 04:20 PM (GMT+05:30)

    आरा जंक्शन पर आरपीएफ बैरक का निर्माण 11 साल से अधूरा है, जिससे जवानों को मूलभूत सुविधाओं के अभाव में परेशानी हो रही है। फंड की कमी और डिजाइन में बदलाव ...और पढ़ें

    आरपीएफ बैरक। फोटो जागरण

    आरपीएफ बैरक। फोटो जागरण

    HighLights

    1. आरा जंक्शन पर आरपीएफ बैरक निर्माण 11 साल से अधूरा।

    2. जवानों को मूलभूत सुविधाओं के अभाव में हो रही परेशानी।

    3. फंड की कमी और डिजाइन बदलाव से कार्य में देरी।

    जागरण संवाददाता, आरा। दानापुर रेल मंडल के महत्वपूर्ण स्टेशनों में शामिल आरा जंक्शन पर यात्रियों की सुरक्षा में तैनात आरपीएफ जवानों को वर्षों से मूलभूत सुविधा के अभाव में परेशानी झेलनी पड़ रही है।

    स्टेशन परिसर में आरपीएफ जवानों के लिए बैरक निर्माण की योजना करीब 11 साल पहले बनाई जा रही है, लेकिन लंबे समय बाद भी बैरक का निर्माण पूरा नहीं हो सका है। कुछ काम बाकी रहने के कारण भवन अधूरा पड़ा है। इसके चलते आरपीएफ के जवानों को वेटिंग हाल और प्लेटफार्म पर दिन-रात गुजारने की मजबूरी बनी हुई है।

    आरपीएफ बैरक निर्माण का कार्य कई चरणों में आगे बढ़ा, लेकिन फंड की कमी के कारण निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका। बताया जाता है कि निर्माण से जुड़े ठेकेदार की ओर से काम किया गया है, लेकिन किए गए कार्य के एवज में आवश्यक राशि का भुगतान नहीं हो पाने के कारण काम की रफ्तार प्रभावित हुई।

    नतीजतन, लंबे समय से बैरक का निर्माण अधूरा पड़ा हुआ है। जवानों को नहीं मिल पा रहा आराम का उचित स्थान। आरा जंक्शन पर आरपीएफ की तैनाती यात्रियों की सुरक्षा स्टेशन परिसर की निगरानी, ट्रेनों में सुरक्षा व्यवस्था तथा आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए की जाती है।

    दो बार बदला डिजाइन 

    जवानों की ड्यूटी शिफ्ट के अनुसार, दिन और रात दोनों समय रहती है। ऐसे में ड्यूटी समाप्त होने के बाद आराम करने के लिए सुरक्षित और व्यवस्थित बैरक नहीं होने से जवानों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में कई जवान किसी तरह स्टेशन के वेटिंग हाल अथवा प्लेटफार्म पर समय गुजारते हैं।

    खबरें और भी

    इससे न केवल उन्हें आराम करने में परेशानी होती है, बल्कि ड्यूटी के दौरान थकान और असुविधा का भी सामना करना पड़ता है। इधर दानापुर मंडल के वरीय रेल अभियंता प्रमोद कुमार सिन्हा ने बताया कि आरा जंक्शन पर आरपीएफ बैरक बनाने के लिए दो बार डिजाइन को चेंज किया गया है, जिसके कारण निर्माण की गति धीमी हो गई। जल्द ही आरपीएफ बैरक को बना लिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- पश्चिम चंपारण में गर्लफ्रेंड की हत्या में प्रेमी को उम्रकैद, मोबाइल सीडीआर और परिस्थितिजन्य साक्ष्य बने आधार