यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ara Weather: आरा में आंधी-बारिश से बदला मौसम का मिजाज, 10 डिग्री तक लुढ़का पारा
आरा में भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है। तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है और अगले चार दिनों तक बारिश और बादल छाए रहने की संभावना है। ...और पढ़ें

HighLights
- चार दिनों तक रहेगा बादलों का डेरा, वर्षा की संभावना, गर्मी से मिलेगी राहत
- सप्ताह के अंत में फिर बढ़ेगी गर्मी, तापमान में उतार-चढ़ाव से बढ़ेंगी बीमारियां
जागरण संवाददाता, आरा। बीते सप्ताह 42 डिग्री सेल्सियस तापमान से झुलस रहे जिले के लोगों को सोमवार को अधिकतम तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस की कमी आने के बाद बड़ी राहत मिली है। सोमवार को दिन में आकाश में छाए बादलों के बीच अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया गया।
शनिवार को 42 डिग्री के पार पहुंचा पारा
वहीं, शनिवार को यह 42 डिग्री सेल्सियस के स्तर को पार कर चुका था। सुबह 10 बजे से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं में आर्द्रता का असर था।
मौसम विज्ञानियों की माने तो दो दिनों से शुरू हुई रूक- रूककर होने वाली वर्षा और आकाश में छाए बादलों का दौर अगले चार दिनों तक जारी रहने की संभावना है, जिसमें अधिकतम तापमान 30-32 डिग्री सेल्सियस तक बरकरार रह सकता है।
सप्ताह से अंत तक फिर बदलेगा मौसम
इस दौरान कुछ दिनों के लिए गर्मी से राहत जरूर मिलेगी, लेकिन सप्ताह के अंत तक अधिकतम तापमान फिर 37 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को पार कर सकता है। ऐसे में तापमान में जारी उतार-चढ़ाव को देखते हुए संभावित मौसमी बीमारियों से बचाव को लेकर एहतियात बरतना निहायत जरूरी है।
खबरें और भी
सप्ताह भर का संभावित तापमान 10 3
| डेट | अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में) | न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में) |
| 29 अप्रैल | 30 | 24 |
| 30 अप्रैल | 32 | 24 |
| 01 मई | 32 | 24 |
| 02 मई | 32 | 25 |
| 03 मई | 33 | 26 |
| 04 मई | 36 | 27 |
| 05 मई | 36 | 27 |
| 06 मई | 37 | 28 |
| 07 मई | 37 | 27 |
बेगूसराय: तेज हवा के साथ हुई बारिश से लोगों को मिली गर्मी से राहत
रविवार की रात तेज हवा के साथ हुई वर्षा से प्रखंड क्षेत्र में लोगों को फिलहाल गर्मी से राहत मिल गई है। इस दौरान जोरदार ठनके की आवाज भी होती रही। हालांकि, किसी की जान-माल की क्षति नहीं हुई है। ठनके की आवाज से लोगों ने घरों में ही दुबके रहने में अपनी भलाई समझी। वहीं वर्षा से विभिन्न गांवों में सड़कों पर जल जमाव भी हो गया है।
इस वर्षा से खेतों में नमी भी आ गई है। अब किसानों को खरीफ फसल के लिए खेतों की तैयारी करने में सुविधा मिलेगी। हालांकि, आम और लीची के पौधों को तेज हवा से आंशिक क्षति भी पहुंची है। वहीं सोमवार की सुबह में भी बूंदाबांदी जारी रही।