Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'उसका नाम भरत था, वह पूरे भारत का था'; भोजपुर में बेटे की तेरहवीं से पहले पिता का भावुक संदेश

    Updated: Tue, 30 Jun 2026 10:26 AM (IST)

    भोजपुर के बिलौटी गांव में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए भरत भूषण तिवारी का ब्रह्मभोज मंगलवार को होगा। इस आयोजन के लिए 25 हजार लोगों के भोजन की व्यवस्था की ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. भरत भूषण तिवारी का ब्रह्मभोज आज भोजपुर में।

    2. 25 हजार लोगों के भोजन की व्यापक व्यवस्था।

    3. कई राज्यों से लोगों के पहुंचने की संभावना।

    डिजिटल डेस्क, आरा। Bharat Tiwari Encounter: भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत भूषण तिवारी की मंगलवार को तेरहवीं (ब्रह्मभोज) का आयोजन होगा।

    आयोजन को लेकर गांव में बड़े स्तर पर तैयारियां की गई हैं। आयोजकों का दावा है कि बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए लगभग 25 हजार लोगों के भोजन की व्यवस्था की गई है।

    इसके साथ ही अतिरिक्त राशन का भी भंडारण किया गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल और भोजन तैयार कराया जा सके।

    तेरहवीं समारोह के लिए गांव में बड़े-बड़े दो वाटरप्रूफ पंडाल लगाए गए हैं। भोजन बनाने का कार्य अंतिम चरण में है। करजा, बिलौटी और ब्रह्मपुर क्षेत्र के करीब 100 कारीगर लगातार भोजन तैयार करने में जुटे हैं।

    आयोजकों के अनुसार, 11वीं के कर्मकांड की समाप्ति के बाद सभी रसोइयों को भोजन व्यवस्था में लगाया गया। तब से भोजन तैयार हो रहा है। 

    Bilauti 1

    500 स्वयंसेवक संभालेंगे व्यवस्था

    समारोह में आने वाले लोगों की सुविधा के लिए करीब 500 स्वयंसेवकों की तैनाती की गई है। पेयजल, बैठने की व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाओं का भी इंतजाम किया गया है।

    बारिश की आशंका को देखते हुए पूरे आयोजन स्थल पर वाटरप्रूफ पंडाल लगाए गए हैं, ताकि मौसम की वजह से कार्यक्रम प्रभावित न हो।

    Bilauti 2

    बिना लहसुन-प्याज का बनेगा भोजन

    भरत भूषण तिवारी के पिता काशीनाथ तिवारी स्वयं तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि तेरहवीं में कितने लोग आएंगे, इसका कोई अनुमान नहीं लगाया जा सकता। 

    लेकिन जो भी आएगा उसे प्रसाद स्वरूप भोजन अवश्य कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी को निमंत्रण या संख्या की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।

    काशीनाथ तिवारी ने कहा, उसका नाम भरत था, इसलिए वह पूरे भारत का था। देश के अलग-अलग हिस्सों से लोग सहयोग कर रहे हैं। भोजन पूरी तरह सात्विक होगा और बिना लहसुन-प्याज के तैयार किया जा रहा है।

    ब्रह्मभोज में बड़ी वाला पूड़ी, आलू व परवल की सब्जी, बुंदिया, मिक्स सब्जी, पनीर व मूली की चटनी बन रहा है।

    कई राज्यों से लोगों के पहुंचने की संभावना

    आयोजकों के अनुसार, बिहार के विभिन्न जिलों के अलावा उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, हरियाणा समेत अन्य राज्यों से भी लोगों के बिलौटी गांव पहुंचने की संभावना है। इसी को देखते हुए भोजन और अन्य व्यवस्थाएं बड़े पैमाने पर की गई हैं।

    उल्लेखनीय है कि भरत भूषण तिवारी 17 जून को भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था। उसके एनकाउंटर के बाद से ही यह मामला लगातार चर्चा में है। 

    यह भी पढ़ें- भोजपुर के भरत तिवारी की श्रद्धांजलि सभा 30 को; 100 हलवाई तैयार कर रहे भोजन, 15 हजार लोगों के जुटने की संभावना

    यह भी पढ़ें- भोजपुर में भरत तिवारी स्‍मारक की तैयारी पर लगा ब्रेक; NOC नहीं होने पर प्रशासन की आपत्ति