भरत तिवारी एनकाउंटर केस: दोषी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी की मांग, 25 जुलाई को भोजपुर SP ऑफिस घेरेंगे परिजन
पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत भूषण तिवारी के स्वजन 25 जुलाई को भोजपुर एसपी कार्यालय का घेराव करेंगे। उनकी मुख्य मांगें दोषी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तार ...और पढ़ें

भरत तिवारी मामले में 25 जुलाई को एसपी कार्यालय का घेराव करेंगे स्वजन
HighLights
भरत तिवारी के स्वजन 25 जुलाई को एसपी कार्यालय घेरेंगे।
दोषी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी और मोबाइल वापसी की मांग।
न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया गया।
संवाद सूत्र, बिलौटी (शाहपुर)। पुलिस एनकाउंटर में मारे गए बिलौटी गांव निवासी भरत भूषण तिवारी के स्वजन अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 25 जुलाई को भोजपुर एसपी कार्यालय का घेराव करेंगे। इसकी जानकारी मृतक के छोटे भाई चंदन तिवारी ने दी।
उन्होंने बताया कि घटना के नामजद पुलिसकर्मियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। साथ ही भरत तिवारी का मोबाइल फोन भी पुलिस ने अभी तक परिवार को वापस नहीं सौंपा है।
उन्होंने कहा कि इन मांगों को लेकर 25 जुलाई को आरा स्थित एसपी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन और घेराव किया जाएगा।
चंदन तिवारी ने कहा कि परिजनों की मांग है कि मामले के दोषी पुलिसकर्मियों की शीघ्र गिरफ्तारी हो तथा भरत तिवारी का मोबाइल परिवार को सौंपा जाए। उन्होंने कहा कि न्याय मिलने तक स्वजन का आंदोलन जारी रहेगा।
यह भी पढ़ें- दिल्ली पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, जंतर-मंतर पर धरने पर बैठा परिवार; CBI जांच की मांग
यह भी पढ़ें- भरत तिवारी का वीडियो डिलीट किया? एनकाउंटर केस में भोजपुर पुलिस ने बताया फेसबुक अकाउंट का सच