भरत तिवारी के परिजनों से मिले सीएम सम्राट चौधरी, बोले- दोषी के खिलाफ होगी कार्रवाई
पुलिस मुठभेड़ में मारे गए भरत भूषण तिवारी के स्वजनों ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। ...और पढ़ें
-1784931635767_m.webp)
भरत तिवारी के परिजनों से सीएम सम्राट चौधरी ने मुलाकात की।(जागरण)
HighLights
भरत तिवारी के परिवार ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से न्याय मांगा।
दोषी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी और मोबाइल फोन वापसी की गुहार।
मुख्यमंत्री ने भरत तिवारी के परिवार को न्याय का आश्वासन दिया।
संवाद सूत्र, शाहपुर (आरा)। पुलिस द्वारा कथित एनकाउंटर में मारे गए बिलौटी गांव निवासी भरत भूषण तिवारी के स्वजनों ने शुक्रवार मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई।
भरत तिवारी की माता आशा देवी, भाभी सुमन देवी और बहन रूबी देवी ने मुख्यमंत्री से दोषी पुलिसकर्मियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर उन्हें जेल भेजने तथा जब्त किए गए भरत तिवारी के मोबाइल फोन को जल्द वापस कराने का अनुरोध किया।
स्वजनों ने कहा कि दोषियों की गिरफ्तारी से ही भरत तिवारी को न्याय मिल सकेगा। मुख्यमंत्री ने उनकी बातें गंभीरता से सुनते हुए भरोसा दिलाया कि स्वर्गीय भरत तिवारी को न्याय अवश्य मिलेगा।
स्वजनों मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री चौधरी ने अपने एक्स पर मुलाकात की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि स्व. भरत तिवारी जी के परिवार को न्याय मिलेगा।
जानकारी के अनुसार स्व. भरत तिवारी के मामा के पुत्र राजेश पांडे परिजनों को पटना लेकर गए थे। वहीं, न्यायिक लड़ाई लड़ रहे अधिवक्ताओं के माध्यम से भी परिवार से संपर्क स्थापित किया गया।
बताया जाता है कि भाजपा सांसद एवं भोजपुरी फिल्म अभिनेता मनोज तिवारी ने भी उत्तर प्रदेश और दिल्ली के कुछ किसान नेताओं से समन्वय स्थापित कर इस मुलाकात को संभव बनाने में सहयोग किया।
यह भी पढ़ें- भरत तिवारी एनकाउंटर में एक्शन, विवादों में घिरे जगदीशपुर SDO संजीत कुमार हटाए गए