Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पश्चिम बंगाल में मंत्री बने भोजपुर के अर्जुन सिंह, पैतृक गांव केवटिया में जश्न का माहौल

    Updated: Mon, 01 Jun 2026 04:50 PM (IST)

    पश्चिम बंगाल सरकार में अर्जुन सिंह के मंत्री बनने से उनके पैतृक गांव केवटिया (भोजपुर) में उत्सव का माहौल है। ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर और पटाखे फोड़कर ...और पढ़ें

    शुभेंदु अधिकारी और अर्जुन सिंह।

    शुभेंदु अधिकारी और अर्जुन सिंह।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, बड़हरा (आरा)। पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्रिमंडल (Bengal Government Cabinet Expansion) में भोजपुर जिले के बड़हरा प्रखंड अंतर्गत केवटिया गांव के मूल निवासी अर्जुन सिंह को मंत्री (Bengal Minister Arjun Singh बनाए जाने के समाचार से गांव में खुशी की लहर दौड़ गई।

    सोमवार को मंत्री पद की शपथ लेने के बाद उनके पैतृक गांव केवटिया में ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया।

    मंत्री बनने की सूचना मिलते ही गांव में उत्सव जैसा माहौल बन गया। गांव के चौक-चौराहों पर लोगों की भीड़ जुटी रही। समर्थकों ने पटाखे फोड़कर खुशी मनाई तथा एक-दूसरे को बधाई दी। बुजुर्गों से लेकर युवाओं तक में खासा उत्साह देखा गया।

    C-179-1-PAT1094-537846

    27 जून को मंत्री के घर का गृह प्रवेश

    ग्रामीण विवेक सिंह ने बताया कि अर्जुन सिंह ने अपने पैतृक गांव केवटिया में नया घर बनवाया है। घर का गृह प्रवेश कार्यक्रम 27 जून को निर्धारित है। इस अवसर पर मंत्री अर्जुन सिंह अपने परिवार के साथ गांव पहुंचेंगे और कार्यक्रम में शामिल होंगे।

    'अर्जुन सिंह ने बंगाल की राजनीति में बनाई अलग पहचान'

    इसे लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। लोग उनके आगमन की तैयारी में जुटे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि केवटिया गांव में जन्मे अर्जुन सिंह ने पश्चिम बंगाल की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई है। मंत्री पद की जिम्मेदारी मिलने से न सिर्फ गांव, बल्कि पूरे भोजपुर जिले का सम्मान बढ़ा है।

    खबरें और भी

    लोगों ने उम्मीद जताई कि वे नई जिम्मेदारी में जनहित से जुड़े कार्यों को और मजबूती से आगे बढ़ाएंगे। ग्रामीणों ने उनके सफल एवं जनकल्याणकारी कार्यकाल की कामना करते हुए शुभकामनाएं दीं।

    यह भी पढ़ें- ममता के किले में सेंध लगाने वालों को इनाम, शुभेंदु कैबिनेट में मतुआ-दलित और उत्तर बंगाल का दबदबा

    यह भी पढ़ें- नई सरकार, नया संतुलन! बंगाल कैबिनेट में दिखा बड़ा सामाजिक समीकरण