Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भोजपुर में 3 हजार लोगों की लाइफलाइन बनी सड़क बदहाल, सड़क पर बह रहा गंदा पानी; हादसे का खतरा बढ़ा

    Updated: Fri, 08 May 2026 02:12 PM (IST)

    कौरा मठिया से ज्ञानपुरा को जोड़ने वाली सड़क जर्जर हालत में है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही है। नाली न होने से सड़क पर गंदा पानी बहता है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, कौरा (जगदीशपुर)। कौरा पंचायत अंतर्गत कौरा मठिया से ज्ञानपुरा गांव को जोड़ने वाली पक्की सड़क की स्थिति इन दिनों काफी जर्जर हो गई है। यह सड़क कौरा मठिया गांव के नेशनल हाईवे 319 के दक्षिण दिशा में स्थित है और करीब तीन हजार मतदाताओं के लिए लाइफ लाइन मानी जाती है। इसके बावजूद, बदहाल हालत के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

    ग्रामीणों के अनुसार, यह सड़क ज्ञानपुरा सहित आसपास के कई गांवों को जोड़ती है, जिससे प्रतिदिन सैकड़ों लोगों का आवागमन होता है। लेकिन सड़क के किनारे नाली का निर्माण नहीं होने के कारण घरों का गंदा पानी सड़क पर बहता रहता है, जिससे रास्ता कीचड़युक्त और फिसलन भरा हो गया है।

    स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि आए दिन छोटे-बड़े हादसे हो रहे हैं। खासकर बाइक सवारों और पैदल चलने वालों को ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। कई लोग गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं, लेकिन अब तक समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस पहल नहीं की गई है।

    ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द नाली निर्माण कराया जाए और सड़क की मरम्मत कराई जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। इस संबंध में दशरथ सिंह के नेतृत्व ग्रामीणों ने एकजुट होकर जिला प्रशासन से गुहार लगाई है।

    खबरें और भी

    मांग करने वालों में कृष्णा सिंह, चंदन सिंह, रामआवतार सिंह, अर्जुन सिंह, सुरेश सिंह, अनिल सिंह, विजय सिंह, अरूण सिंह, अजय सिंह, उमेश सिंह, संजीत सिंह, दुधेश्वर सिंह समेत कई अन्य ग्रामीण शामिल हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

    यह भी पढ़ें- रोहतास में नाबालिग बेटियों का सौदा, शादी का लालच देकर लड़कियों को दूसरे राज्यों में बेच रहे तस्कर

    यह भी पढ़ें- भागलपुर के विक्रमशिला सेतु की होगी स्कैनिंग, आईआईटी पटना करेगा मरम्मत की तैयारी