Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भोजपुर पुलिस पर पिस्टल तानने वाले भरत तिवारी की पटना में मौत, पुलिस एनकाउंटर में लगी थी गोली

    Updated: Wed, 17 Jun 2026 03:13 PM (IST)

    भोजपुर के शाहपुर में पुलिस पर पिस्टल तानने वाले आरोपित भरत तिवारी की मुठभेड़ में गोली लगने के बाद पटना में मौत हो गई। पुलिस ने गिरफ्तारी के दौरान जवाब ...और पढ़ें

    HighLights

    1. भोजपुर पुलिस मुठभेड़ में भरत तिवारी को लगी गोली।

    2. पुलिस पर पिस्टल तानने का वीडियो हुआ था वायरल।

    3. घायल भरत तिवारी की पटना में इलाज के दौरान मौत।

    जागरण संवाददाता, आरा। भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में बुधवार की सुबह गिरफ्तारी के लिए पहुंची पुलिस टीम और एक आरोपित के बीच मुठभेड़ हो गई।

    इसमें एक दिन पहले पुलिस पर पिस्‍टल तानने के आरोप‍ित द्वारा पुलिस पर फायरिंग किए जाने के बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें भरत तिवारी घायल हो गया।  इलाज के दौरान पटना में उसकी मौत हो गई। 

    रिटायर्ड चालक सिपाही का पुत्र है भरत 

    Bharat Tiwari

    घायल अवस्‍था में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है तथा उसके पास से पिस्टल भी बरामद की गई है। वह काशी नाथ तिवारी का पुत्र बताया जाता है। उसके पिता चालक सिपाही के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। 

    जानकारी के अनुसार, एक दिन पूर्व पुलिसकर्मियों पर पिस्टल तानने के वायरल वीडियो मामले में आरोपित भरत तिवारी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम बुधवार सुबह बिलौटी गांव पहुंची थी।

    पुलिस को देखते ही आरोपित ने फायरिंग शुरू कर दी और भागने लगा। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की।बताया जा रहा है कि पुलिस ने गांव को चारों ओर से घेर रखा था।

    Injured

    फेसबुक पर लाइव वीड‍ियो भी बना रहा था आरोपित 

    फायरिंग करते हुए आरोपित गांव के दक्षिणी इलाके की ओर भाग रहा था। इसी दौरान वह फेसबुक पर लाइव वीडियो भी बना रहा था।

    करीब एक किलोमीटर तक पीछा करने के बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसे गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा।

    सूत्रों के अनुसार, भरत तिवारी के दोनों पैर में गोलियां लगी थी। घायल अवस्था में उसे पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पहले शाहपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया।

    वहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, आरा रेफर कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल से आरोपित के पास मौजूद पिस्टल भी बरामद कर ली है।

    मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। भोजपुर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

    Bhojpur Police

    एक दिन पूर्व पुलिस पर पिस्तौल तानने का वीडियो हुआ था वायरल

    पुर जिले में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर आरोपित द्वारा पिस्तौल तानने का वीडियो एक दिन पूर्व सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था।

    हालांकि, न तो आरोपित गिरफ्तार हो सका था और ना ही अवैध पिस्तौल बरामद हो सका था। वायरल वीडियो में मकान के भीतर कुछ पुलिसकर्मी बैठे दिखाई दे रहे हैं।

    इसी दौरान एक आरोपित युवक चौकी पर लेटकर थानाध्यक्ष समेत पुलिसकर्मियों की ओर पिस्तौल तानते दिख रहा था। वीडियो में पुलिसकर्मी युवक को गाली-गलाैज करते कड़ी फटकार लगाते हुए भी दिखाई दे रहा था।

    मानसिक रूप से अस्‍वस्‍थ बताया जा रहा युवक 

    घटना के दौरान युवक की मां भी वहां मौजूद थी, जो पुलिसकर्मियों को समझाने और स्थिति को शांत कराने का प्रयास करती नजर आ रही थी।

    इस संबंध में शाहपुर थानाध्यक्ष राजेश मालाकार ने बताया कि पुलिस टीम अवैध हथियार चमकाने की शिकायत के आधार पर बिलौंटी गांव गई थी।

    इसी दौरान उक्त घटना सामने आई थी। पुलिस के अनुसार भरत तिवारी की पिछले दो-तीन वर्षों से मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें- थानेदार के सामने ही तान दी पिस्तौल, भोजपुर में पुलिस को धमकी देने का VIDEO VIRAL