भोजपुर हाईवे पर सड़क हादसा: स्कार्पियो-ट्रक की टक्कर में दंपती समेत 3 की मौत, एक घायल
भोजपुर जिले में आरा-बक्सर हाईवे पर स्कॉर्पियो और ट्रक की टक्कर में दंपती समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। ...और पढ़ें
HighLights
भोजपुर हाईवे पर स्कॉर्पियो-ट्रेलर की भीषण टक्कर
हादसे में दंपती समेत तीन लोगों की दुखद मौत
एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
जागरण संवाददाता, आरा। भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र अंतर्गत आरा-बक्सर हाईवे पर बिहिया चौरास्ता के देघरा गांव के समीप रविवार की अहले सुबह स्कॉर्पियो और ट्रक के बीच हुई भीषण टक्कर में दो पुरुष और एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, स्कॉर्पियो पर सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को बिहिया में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल रेफर किया गया है।
सड़क हादसे में जान गंवाने वालों में एक ही परिवार और रिश्तेदारी से जुड़े तीन सदस्य शामिल हैं। मृतकों की पहचान प्रकाश सिंह, उनकी पत्नी पल्लवी सिंह और रिश्तेदार सौरव सिंह शामिल हैं। मृतक सौरव सारण जिले के सोनपुर, शीतलपुर स्माइल गांव के निवासी बताए जाते हैं।
घायल सिट्टू सिंह उर्फ कुमार गौरव के रूप में हुई है जो पटना रेफर है। बताया जाता है कि दंपती झारखंड के देवघर जिले के निवासी थे। वे हिमाचल प्रदेश के मनाली से घूमकर नोएडा के रास्ते अपने घर देवघर लौट रहे थे। इसी दौरान आरा-बक्सर हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई। शुरुआती जांच में यह बात आ रही कि गाड़ी प्रकाश सिंह चला रहे थे।
हादसा सुबह करीब साढ़े छह बजे हुआ। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ट्रक बक्सर से आरा की ओर जा रहा था। उसके पीछे उसी लेन में चल रही स्कॉर्पियो अचानक अनियंत्रित होकर ट्रक के पिछले हिस्से से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार दंपत्ति समेत 3 लोगों की मौत हो गई।
खबरें और भी

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर बिहिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो में फंसे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार मृतक एवं घायल सभी छपरा जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। उनकी पहचान की प्रक्रिया जारी है। घटना की सूचना स्वजन को दे दी गई है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शवों का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया जाएगा।
प्रारंभिक जांच में पीछे से टक्कर की आशंका
पुलिस की शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि ट्रक आगे चल रहा था और स्कॉर्पियो उसी लेन में पीछे से आ रही थी। बिहिया चौरास्ता के समीप स्कॉर्पियो सीधे ट्रेलर के पिछले हिस्से से टकरा गई। हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।
फरवरी में हुई थी प्रकाश और पल्लवी की शादी
प्रकाश और पल्लवी की शादी इसी वर्ष 12 फरवरी को हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद दोनों नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर में दर्शन के लिए गए। इसके बाद वे कुल्लू-मनाली घूमने पहुंचे। वहां से प्रकाश अपने बहनोई के पास नोएडा गए। शनिवार को दोनों नोएडा से देवघर लौटने के लिए निकले थे।
प्रकाश मूल रूप से बिहार के सारण जिले के रहने वाले थे, लेकिन काफी समय पहले झारखंड के देवघर में बस गए थे। वे जिओ कंपनी में कार्यरत थे। हादसे के समय प्रकाश स्कॉर्पियो चला रहे थे, जबकि उनकी पत्नी पल्लवी आगे की सीट पर बैठी थीं।