भोजपुर में सड़क हादसा: शादी से लौट रहे दो दोस्तों की मौत, पिकअप चालक फरार
भोजपुर जिले के कोइलवर अंडरपास के पास आरा-पटना हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसे में दो बाइक सवार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। ...और पढ़ें
-1777435953634_m.webp)
अमित और सुजीत का फाइल फोटो
HighLights
कोइलवर अंडरपास के पास भीषण सड़क हादसा।
शादी समारोह से लौट रहे दो दोस्तों की मौत।
अनियंत्रित पिकअप वाहन ने बाइक को रौंदा।
जागरण संवाददाता, आरा। भोजपुर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र अंतर्गत आरा–पटना हाईवे पर कोईलवर अंडरपास के समीप बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। अनियंत्रित पिकअप वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतकों की पहचान पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र के कटेसर गांव निवासी नंदा महतो के 35 वर्षीय पुत्र अमित कुमार तथा बृजनंदन सिंह के 30 वर्षीय पुत्र सुजीत कुमार के रूप में हुई है। दोनों आपस में मित्र थे और शादी समारोह से लौट रहे थे।
हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन समेत फरार हो गया। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और अनियंत्रित वाहन बताया जा रहा है।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है। फरार पिकअप वाहन की पहचान कर उसे पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
भांजी की शादी में गया था सुजीत
सुजीत कुमार पेशे से सीएसपी संचालक थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सुजीत कुमार अपने मित्र अमित के साथ अपनी भांजी की शादी में शामिल होने के लिए आरा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महुली गांव गए थे।
बुधवार सुबह दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान कोइलवर अंडरपास के ऊपर तेज रफ्तार व अनियंत्रित पिकअप ने उन्हें रौंद दिया और चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। आनन-फानन में दोनों को कोइलवर पीएचसी लाया गया, जहां डाक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
हादसे की सूचना मिलने पर स्वजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार वाहन की पहचान कर उसकी तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ें- नाबालिग ने की हर्ष फायरिंग, छत पर सो रही 4 वर्षीय बच्ची की मौत; पटना में शादी की खुशियां मातम में बदलीं
यह भी पढ़ें- राजस्व एवं भूमि सुधार से अचानक हटाए गए सीके अनिल; कुछ महीनों में ही ट्रांसफर की क्या है कहानी?