Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आरा-मोहनिया हाईवे पर अनियंत्रित होकर ट्रक पलटा, केबिन के अंदर फंसा ड्राइवर गंभीर रूप से घायल

    Updated: Thu, 30 Apr 2026 08:43 AM (IST)

    भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र में आरा-मोहनिया हाईवे पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। ...और पढ़ें

    जागरण संवाददाता, उदवंंतनगर (आरा)। भोजपुर जिले के उदवंंतनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत आरा–मोहनिया हाईवे पर जीरो माइल-बेहरा ओवरब्रिज के समीप गुरुवार की सुबह एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

    हादसे के बाद ट्रक के केबिन में दबे चालक को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम की तत्परता से चालक की जान बच सकी।

    घायल चालक की पहचान गयाजी जिले के अलीपुर थाना क्षेत्र के बलिहारी गांव निवासी राम प्रवेश यादव के पुत्र जय नंदन यादव के रूप में हुई है। बताया जाता है कि टाटा ट्रक यूपी बनारस से सामान लादकर हाजीपुर जा रहा था। इसी दौरान सुबह करीब 4:40 बजे बेहरा ओवरब्रिज पर ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।

    डायल 112 पर तैनात पुलिसकर्मी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही चालक शुक्ला एवं महिला सिपाही सरिता कुमारी के साथ मौके पर पहुंचकर घायल को सुरक्षित बाहर निकाला गया और इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। साथ ही जेसीबी की मदद से ट्रक को हटाकर यातायात बहाल कराया गया।

    यह भी पढ़ें- सुल्तानगंज शूटआउट : भागलपुर में श्रद्धांजलि सभाओं में उमड़ा आक्रोश, ईओ कृष्ण भूषण की हत्या दुर्भाग्यपूर्ण

    यह भी पढ़ें- नारायणी और गंगा-अम्बिका भवानी पथ से बदलेगी सारण की तस्वीर; कैबिनेट ने दो अहम प्रोजेक्‍ट को दी मंजूरी