दरवाजे में लगने वाली थी बरात, तभी चलने लगी गोली; भोजपुर में हर्ष फायरिंग के दौरान 2 बराती घायल
भोजपुर के रतनाढ़ गांव में बारात के दौरान हर्ष फायरिंग में दो लोग घायल हो गए। घायलों में 34 वर्षीय मोहम्मद जहांगीर अंसारी और 11 वर्षीय मोहम्मद मजहर अंस ...और पढ़ें
-1774852886127_m.webp)
घायल बराती। फोटो जागरण
HighLights
भोजपुर के रतनाढ़ गांव में बारात में हुई हर्ष फायरिंग।
दो बराती, एक युवक और एक बच्चा, गोली लगने से घायल।
आरोपी फरार, पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
जागरण संवाददाता, आरा। भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के रतनाढ़ गांव में रविवार की देर रात दरवाजे बरात लगने के दौरान हर्ष फायरिंग में एक युवक समेत दो लोग गोली लगने से जख्मी हो गए।
घायलों में रोहतास जिले के नासरीगंज थाना क्षेत्र के अमियावर गांव निवासी मो. इसराइल अंसारी के 34 वर्षीय पुत्र मो. जहांगीर अंसारी और नासरीगंज थाना क्षेत्र के पोखराहा निवासी मों सागीर अंसारी का 11 वर्षीय पुत्र मो. मजहर अंसारी शामिल है।
दोनों के पैर और हाथ के भाग में गोली लगी है। वे बराती पक्ष से आए हुए थे। घटना के बाद स्वजन द्वारा आनन-फानन में दोनों को इलाज के लिए आरा महावीर टोला स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया।
इधर, सूचना मिलने पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। बताया जा रहा है कि फायरिंग का आरोप रतनाढ़ गांव के ही सराती पक्ष के एक युवक पर लगाया जा रहा है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आरोपित फरार है। थानाध्यक्ष कमलजीत ने बताया कि एक ही गोली दोनों को लगी है।
यह भी पढ़ें- बिहार पंचायत चुनाव: अब सरकारी स्कूलों में नहीं रखी जाएंगी EVM, पंचायती राज विभाग ने जारी किए नए निर्देश
यह भी पढ़ें- बिहार में ड्रग्स सिंडिकेट पर पुलिस का शिकंजा: मोबाइल से खुलेंगी नशे के नेटवर्क की परतें, सिपाही की तलाश तेज