बिहार में 22 सितंबर से 4 अक्टूबर तक कई ट्रेनें रद, राजेंद्र सेतु पर मरम्मत कार्य के लिए मेगा ब्लॉक
राजेंद्र पुल की मरम्मत और आधुनिकीकरण के लिए पूर्व मध्य रेल 22 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक मेगा ब्लॉक लेगा। इस दौरान उत्तर और दक्षिण बिहार को जोड़ने वा ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर
HighLights
राजेंद्र पुल की मरम्मत हेतु 22 सितंबर से मेगा ब्लॉक।
उत्तर-दक्षिण बिहार की कई महत्वपूर्ण ट्रेनें रद्द रहेंगी।
यात्री यात्रा से पूर्व रेलवे वेबसाइट पर जानकारी जांचें।
संवाद सूत्र, आरा। गंगा नदी पर बने ऐतिहासिक एवं सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण राजेंद्र पुल (राजेंद्र सेतु) के मरम्मत एवं आधुनिकीकरण कार्य के लिए पूर्व मध्य रेल 22 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक बड़ा ट्रैफिक एवं पावर ब्लाक लेगा।
इस दौरान उत्तर और दक्षिण बिहार को जोड़ने वाले इस महत्वपूर्ण रेलखंड पर रेल परिचालन व्यापक रूप से प्रभावित रहेगा। पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि निर्माण एवं रखरखाव कार्य के कारण इस अवधि में कई एक्सप्रेस, पैसेंजर और स्पेशल ट्रेनों का परिचालन रद रहेगा।
पूरे ब्लॉक अवधि में ये ट्रेनें रहेंगी प्रभावित
22 सितंबर से 04 अक्टूबर तक 63275/76 किऊल-पटना-किऊल पैसेंजर, 63204 मोकामा-किऊल पैसेंजर, 13227/28 सहरसा-राजेंद्र नगर-सहरसा एक्सप्रेस, 15527/28 जयनगर-पटना-जयनगर एक्सप्रेस, 13029/30 हावड़ा-मोकामा-हावड़ा एक्सप्रेस तथा 13031/32 हावड़ा-जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस प्रभावित रहेंगी।
वहीं, 22 सितंबर को 13029/30 हावड़ा-मोकामा, 13031/32 हावड़ा-जयनगर, 13127 कोलकाता-आरा, 14003 मालदा टाउन-नई दिल्ली तथा 13227/28 सहरसा-राजेंद्र नगर एक्सप्रेस रद रहेंगी।
इसी प्रकार 23 से 25 सितंबर के बीच 04185/86 वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी)-आसनसोल/कोलकाता स्पेशल, 13415 मालदा टाउन-पटना, 05095/96 मऊ-कोलकाता, 05060 लालकुआं-कोलकाता तथा 13429 आनंद विहार-मालदा टाउन एक्सप्रेस का परिचालन रद रहेगा।
26 से 28 सितंबर के दौरान 05059 कोलकाता-लालकुआं, 13135/36 कोलकाता-जयनगर, 13165 कोलकाता-सीतामढ़ी, 13424 अजमेर-भागलपुर, 13508 गोरखपुर-आसनसोल, 14003/04 मालदा टाउन-नई दिल्ली तथा 18629/18630 रांची-गोरखपुर एक्सप्रेस रद रहेंगी।
29 सितंबर से 01 अक्टूबर तक 13121/28 कोलकाता-गाजीपुर सिटी/आरा, 15233/34 कोलकाता-दरभंगा, 18405/06 पुरी-पटना एक्सप्रेस, 22843/44 बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस तथा 03229/30 पटना-खोरधा रोड स्पेशल का परिचालन नहीं होगा।
वहीं, 02 से 04 अक्टूबर के बीच 13156 सीतामढ़ी-कोलकाता, 13507 आसनसोल-गोरखपुर, 22197/98 कोलकाता-झांसी एक्सप्रेस, 18181/82 टाटानगर-कटिहार एक्सप्रेस, 18105/06 राउरकेला-जयनगर एक्सप्रेस तथा 02023/24 हावड़ा-पटना स्पेशल रद रहेंगी।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले एनटीईएस ऐप, रेल मदद (139) अथवा रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर ट्रेन का लाइव रनिंग स्टेटस और री-शेड्यूल संबंधी जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।
यह भी पढ़ें- बिहार से रेलवे भर्ती परीक्षा के लिए जयनगर-लखनऊ के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, बेतिया और नरकटियागंज में भी रुकेगी