भोजपुर में इंटर की 17 वर्षीय छात्रा ने पिता पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
भोजपुर जिले के नवादा थाना क्षेत्र में एक पिता पर अपनी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोप लगा है। ...और पढ़ें
-1786124892412_m.webp)
आरा नवादा थाना। (जागरण)
HighLights
पिता पर नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोप।
आरोपी पिता सुधीर गुप्ता को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
पटना में पढ़ाई के दौरान छात्रा ने दी जानकारी।
जागरण संवाददाता, आरा। भोजपुर जिले के नवादा थाना क्षेत्र में एक पिता पर अपनी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है।
पीड़ित पुत्री के बयान के आधार पर नवादा थाना में आरोपित पिता के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपित सुधीर गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़िता की उम्र करीब 17 वर्ष बताई जा रही है और वह इंटर की छात्रा है। वह मूल रूप से बक्सर जिले की रहने वाली है। उसका परिवार पिछले कई वर्षों से आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में किराए के मकान में रह रहा है।
आरोपित पिता फेरी लगाकर प्लास्टिक का सामान बेचता है। बताया जाता है कि छात्रा कुछ दिन पूर्व पढ़ाई के लिए पटना गई थी और सुल्तानगंज थाना क्षेत्र स्थित एक हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी।
इसी दौरान उसने अपने साथ हुई घटना की जानकारी पुलिस को दी। सुल्तानगंज पुलिस ने उसका बयान दर्ज कर संबंधित मामला नवादा थाना पुलिस को भेजा।
पीड़िता के बयान के आधार पर नवादा थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़िता का मेडिकल जांच समेत अन्य कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें- अरवल में पति के सामने ऑटो से खींचकर पत्नी की गोली मारकर हत्या, गवाही देकर लौट रही थी महिला