Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भरत तिवारी की मां से मिलीं पवन सिंह की पत्नी; बोलीं- सरेंडर के बाद गोली मारना गलत, लकी बिष्‍ट भी पहुंचे

    Updated: Wed, 24 Jun 2026 09:57 AM (IST)

    ज्योति सिंह और पूर्व रॉ अधिकारी लकी बिष्ट ने भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है। दोनों ने बिलौटी गांव पहुंचकर भरत की ...और पढ़ें

    HighLights

    1. ज्योति सिंह ने भरत तिवारी की मां से मुलाकात की।

    2. सरेंडर के बाद गोली मारने को गलत बताया।

    3. लकी बिष्ट ने भी निष्पक्ष जांच की मांग की।

    पंचायत सूत्र, बिलौटी (आरा)। भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक हस्तियों का बिलौटी गांव पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है।

    न्यायिक जांच की घोषणा के बीच स्‍वजन से मिलने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। मंगलवार को भाजपा विधान पार्षद और भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह पहुंचीं। 

    रॉ (रिसर्च एंड एनालिसिस विंग) के पूर्व अधिकारी लकी बिष्ट ने भरत तिवारी के घर पहुंचकर स्वजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी।

    भरत की मां से मिलकर भावुक हुईं ज्योति सिंह

    मंगलवार को बिलौटी गांव पहुंचीं ज्योति सिंह ने भरत तिवारी की मां से मुलाकात की। इस दौरान माहौल काफी भावुक हो गया। उन्होंने भरत की मां को गले लगाकर ढांढस बंधाया और परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

    मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में ज्योति सिंह ने कहा कि भरत तिवारी के साथ अन्याय हुआ है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

    उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होने से पीड़ित परिवार का न्याय व्यवस्था पर विश्वास मजबूत होगा।उन्होंने पुलिस कार्रवाई पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति आत्मसमर्पण कर चुका हो तो उसे गोली मारना उचित नहीं कहा जा सकता।

    उन्होंने दावा किया कि सामने आए वीडियो में भरत तिवारी द्वारा हथियार फेंकने की बात स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है। ऐसे में घटना के हर पहलू की स्वतंत्र जांच कर सच्चाई सामने लाई जानी चाहिए।

    लकी बिष्ट ने भी उठाई निष्पक्ष जांच की मांग

    Lucky Bisht

    (भरत त‍िवारी की मां से बात करते लकी ब‍िष्‍ट।)

    इसी दिन रॉ के पूर्व अधिकारी और सुरक्षा मामलों के विशेषज्ञ लकी बिष्ट भी बिलौटी गांव पहुंचे। उन्होंने भरत तिवारी के स्वजनों से मुलाकात कर घटना के संबंध में जानकारी ली और परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।

    मुलाकात के बाद लकी बिष्ट ने कहा कि अब तक सार्वजनिक हुए वीडियो और उपलब्ध तथ्यों को देखने के बाद मामला गंभीर प्रतीत होता है।

    उन्होंने कहा कि किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराना आवश्यक है, ताकि वास्तविक परिस्थितियां सामने आ सकें।

    उन्होंने कहा कि यदि किसी घटना को लेकर समाज में इतने बड़े स्तर पर सवाल उठ रहे हैं तो जांच एजेंसियों की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। उन्होंने न्याय की मांग को लेकर देशभर के लोगों से भी आवाज उठाने की अपील की।

    लगातार बढ़ रहा है समर्थन का दायरा

    भरत तिवारी एनकाउंटर के बाद बिलौटी गांव लगातार चर्चा का केंद्र बना हुआ है। इससे पहले कथावाचक अनिरुद्धाचार्य, बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री समेत कई सामाजिक और धार्मिक हस्तियां भी मामले पर सवाल उठा चुकी हैं। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- भोजपुर में भरत तिवारी के परिवार से मिलेंगे पंड‍ित धीरेंद्र शास्त्री; बोले- CM कराएं मामले की जांच