पटना-बक्सर हाईवे पर सफर हुआ महंगा, 4 माह में दूसरी बार बढ़ा टोल टैक्स; चेक करें नई दरें
पटना-बक्सर NH-922 पर कुल्हड़िया टोल प्लाजा की दरें 1 अगस्त से फिर बढ़ गई हैं, जिससे यात्रा महंगी हो गई है। छोटे चार पहिया वाहनों के लिए एक तरफ का टोल ...और पढ़ें
-1785671302101_m.webp)
कुल्हड़िया टोल प्लाजा। फाइल फोटो
HighLights
कुल्हड़िया टोल प्लाजा पर टोल दरें फिर बढ़ाई गईं।
पटना-बक्सर NH-922 पर यात्रा करना अब महंगा।
नई दरें 1 अगस्त से लागू, सभी वाहनों को प्रभावित करेंगी।
संवाद सूत्र, कोईलवर (आरा)। पटना-बक्सर एनएच-922 पर यात्रा करने वाले वाहन चालकों को भले ही अतिक्रमण और जाम के साथ खराब सड़कें झेलनी पड़ती हैं, लेकिन इस पर सफर करना लगातार महंगा हो रहा है। अप्रैल में ही कुल्हड़िया टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहनों का टोल दर बढ़ी थी और चार महीने बाद एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है।
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) द्वारा जारी नई दरें शनिवार एक अगस्त से लागू हो गई हैं। नई दरों के अनुसार कुल्हड़िया टोल प्लाजा पर छोटे चार पहिया वाहनों के लिए एक तरफ का टोल शुल्क 105 रुपये से बढ़ाकर 110 रुपये कर दिया गया। वहीं, 24 घंटे के भीतर वापसी करने पर अब 165 रुपये शुल्क देना होगा।
इसके अलावा, छोटे गैर-व्यावसायिक वाहनों के मासिक पास की दर भी 350 रुपये से बढ़ाकर 360 रुपये कर दी गई है। एलसीवी, मिनी बस, दो एक्सल ट्रक, बस, तीन एक्सल, चार, छह और सात एक्सल वाले भारी वाहनों की टोल दरों में भी 10 रुपये तक की वृद्धि की गई है।
कुल्हड़िया टोल प्लाजा का नया टेंडर हाल ही में जारी हुआ है, जिसका संचालन अब छत्तीसगढ़ की एक कंपनी को सौंपा गया है। इसके तुरंत बाद टोल दर में बढ़ोतरी कर दी गई।
एबी स्विच और लाइटनिंग अरेस्टर एक साथ जुड़े रहने से 11 हजार वोल्ट की लाइन बाधित
संदेश प्रखंड की जमुआव पंचायत के डिहरी गांव के वार्ड संख्या-7 में विद्युत विभाग की लापरवाही से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ट्रांसफार्मर पर लगा एबी स्विच और लाइटनिंग अरेस्टर एक साथ जुड़ गया है।
खबरें और भी
इसके कारण ट्रांसफार्मर के पास लगा हैंडल काम नहीं कर रहा है और स्थानीय स्तर पर बिजली आपूर्ति बंद नहीं की जा सकती।ग्रामीणों का कहना है कि ट्रांसफार्मर या बिजली लाइन में कोई खराबी आने पर लाइन काटने के लिए पहले विभागीय कार्यालय में फोन करना पड़ता है। इसके बाद 11 हजार वोल्ट की मुख्य लाइन बंद होने पर ही मरम्मत का कार्य संभव हो पाता है।
इससे छोटी-छोटी खराबियों के समाधान में भी काफी समय लग जाता है और लोगों को घंटों बिजली संकट झेलना पड़ता है।ग्रामीणों ने बताया कि कई बार इसकी सूचना विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मियों को दी गई, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया।
लोगों का कहना है कि यदि समय रहते एबी स्विच और लाइटनिंग अरेस्टर को अलग कर तकनीकी खराबी दूर नहीं की गई तो भविष्य में बड़ा हादसा भी हो सकता है। ग्रामीणों ने विभाग से शीघ्र मरम्मत कर सुचारु व्यवस्था बहाल करने की मांग की है।