विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पटना-सासाराम फोरलेन निर्माण प्रक्रिया तेज: अधिग्रहित जमीन को खाली करने का आदेश, किसानों को अंतिम चेतावनी

Published: Wed, 18 Mar 2026 07:38 PM (IST)

अनुमंडल पदाधिकारी केके उपाध्याय ने पटना-सासाराम एनएच 119ए के भू-अर्जन कार्य में तेजी लाने के लिए अधिग्रहित स्थल का निरीक्षण ...और पढ़ें

फोरलेन सड़क की सांकेतिक फोटो

फोरलेन सड़क की सांकेतिक फोटो

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, पीरो (आरा)। पटना-सासाराम एनएच 119 ए के पैकेज एक के लिए किये जा रहे भू अर्जन कार्य को गति देने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी केके उपाध्याय ने भूमि सुधार समाहर्ता पीरो, प्रखंड विकास पदाधिकारी तरारी व अन्य पदाधिकारियों के साथ अर्जित स्थल का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने किसानों से अधिग्रहित भूमि पर लगी फसल को जल्द काटने के लिए कहा है। उन्होंने बताया कि सभी किसानों को पहले ही जानकारी दे दी गई थी। इसके बाद भी किसानों ने गेहूं, चना इत्यादि की फसल लगाई हुई है। 

जिसके कारण कार्य वांछित गति से नहीं हो पा रहा है। इस संबंध में उपस्थित किसानों को अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा बताया गया की गेहूं करीब पकने की स्थिति में है।

अप्रैल तक काट लें फसल

उन्होंने कहा कि सभी किसान एक अप्रैल से लेकर के पांच अप्रैल तक अपना अपना गेहूं काट लें, जिससे NH का काम तेजी से किया जा सके। इस संबंध में कई किसानों को मुआवजा राशि का भुगतान भी किया जा चुका है।

उन्होंने यह भी बताया कि कई किसानों का भुगतान प्रक्रियाधीन है और कई किसानों ने अभी तक अपने कागजात जानबूझकर नहीं दिए हैं। जिन किसानों ने अभी तक अपने कागजात जानबूझकर नहीं दिए, उन्हें आखिरी मौका दिया जा रहा है।

अधिकारियों ने कहा कि यदि ऐसे किसान अगले पांच दिन में अपना कागजात नहीं देते देते हैं अथवा अपने से संबंधित सभी संबंधितों का अनापत्ति अथवा अन्य जरूरी कागजात उपलब्ध कराने में विफल रहते हैं तो यह माना जाएगा कि उनको भू अर्जन में दी जाने वाली राशि से कोई ज्यादा सरोकार नहीं है।

उन्होंने कहा कि ऐसे में फोरलेन में आने वाली जमीन पर काम करना प्रशासन के लिए बाध्यता होगी और NH बनाने का कार्य तेजी से किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- बिहार के गांव में ही मिलेगा रोजगार; पैक्स और एफपीओ शुरू करेंगे 50 नए बिजनेस, नीति आयोग की योजना को रफ्तार

यह भी पढ़ें- इस बार चूके तो बंद हो जाएगी पेंशन, पेंशनधारियों के लिए 31 तक जीवन प्रमाण पत्र देना अनिवार्य

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।