Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सम्राट सरकार में मंत्री बने जगदीशपुर MLA श्रीभगवान कुशवाहा, भाकपा माले की टिकट पर जीता था पहला चुनाव

    Updated: Thu, 07 May 2026 01:34 PM (IST)

    जगदीशपुर के विधायक श्रीभगवान कुशवाहा बिहार सरकार में मंत्री बने हैं, जिससे उनके क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। उनका राजनीतिक सफर संघर्षों से भरा ...और पढ़ें

    सम्राट सरकार में मंत्री बने जगदीशपुर MLA श्रीभगवान कुशवाहा

    सम्राट सरकार में मंत्री बने जगदीशपुर MLA श्रीभगवान कुशवाहा

    HighLights

    1. जगदीशपुर विधायक श्रीभगवान कुशवाहा बिहार सरकार में मंत्री बने।

    2. उनके मंत्री बनने से क्षेत्र में विकास की उम्मीदें बढ़ीं।

    3. साधारण परिवार से आकर राजनीति में लंबा संघर्ष कर स्थापित हुए।

    कुंवर संजीत सिंह, जगदीशपुर (आरा)। वामपंथी विचारधारा से समाजवाद की राजनीति को आगे बढ़ाने वाले जगदीशपुर से जनता दल यूनाइटेड के विधायक श्रीभगवान कुशवाहा (Shri Bhagwan Kushwaha) के बिहार सरकार में मंत्री बनने से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।

    उनके मंत्री पद संभालने की खबर मिलते ही जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र के साथ उनके पैतृक गांव दुल्हिनगंज में जश्न का माहौल बन गया।

    दुल्हिनगंज गांव निवासी देवधारी सिंह के पुत्र श्रीभगवान कुशवाहा का जीवन संघर्ष और समर्पण की मिसाल रहा है। साधारण परिवार से आने वाले कुशवाहा ने जमीनी संघर्ष से खुद को राजनीति में स्थापित किया। पूर्व में नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनी सरकार में ये मंत्री भी रह चुके हैं।

    फैक्ट्री में काम करते थे पिता

    इनके पिता डालमिया नगर फैक्ट्री मे काम करते थे। उनकी प्रारंभिक पढ़ाई दुल्हिनगंज प्राथमिक विद्यालय उसके बाद कौरा मसाढ हाई स्कूल से हुई। वे चार भाइयों में सुदेश्वर सिंह, विन्देश्वरी सिंह, श्रीभगवान कुशवाहा और प्रदीप सिंह में ये तीसरे नंबर पर हैं।

    पहली बार भाकपा माले की टिकट पर जीता चुनाव

    1980 में सामाजिक व राजनीतिक जीवन मे सक्रिय हो गए। 25 वर्ष की आयु मे पहली बार वर्ष 1990 में आईपीएफ (अब भाकपा माले) के टिकट पर विधायक बनकर राजनीतिक सफर की शुरुआत की। इसके बाद वर्ष 1993 में शरद यादव से प्रेरित होकर जनता दल में शामिल हो गए।

    खबरें और भी

    इस दौरान उन्हें विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का चेयरमैन बनाया गया। वर्ष 1995 में टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने नीतीश कुमार के सानिध्य में समता पार्टी का दामन थामा और युवा समता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बने। वर्ष 2000 के चुनाव में जगदीशपुर से राज्य के तत्कालीन वित्त राज्य मंत्री हरिनारायण सिंह को पराजित कर विधायक बने।

    इसके बाद वर्ष 2005 में दो बार विधायक बनकर उन्होंने अपनी मजबूत राजनीतिक पकड़ साबित की। वर्ष 2007 से लेकर 2010 ती नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार में उन्हें ग्रामीण विकास मंत्री बनाया गया। 2010 में चुनाव हार गए और वर्ष 2020 मे लोजपा के टिकट पर चुनाव लड़कर दूसरे नंबर पर रहे।

    बिहार विधान परिषद के उपचुनाव 27 जुलाई 2024 में जदयू से विधान परिषद सदस्य बने। लंबे राजनीतिक अनुभव के बाद वर्ष 2025 में वे पुनः विधायक बने, जिससे उनकी लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है। उनके मंत्री बनने से क्षेत्र के लोगों में नई उम्मीद जगी है कि अब विकास कार्यों को और गति मिलेगी।

    दुल्हिनगंज उनके पैतृक आवास पर मौजूद उनके बड़े भाई सुदेश्वर सिंह बताते हैं कि ये काफी हर्ष और खुशी की बात है कि दुल्हिनगंज गांव निवासी जगदीशपुर विधायक श्रीभगवान सिंह कुशवाहा प्रदेश सरकार मे मंत्री बने है। इस जश्न के माहौल पूरे परिवार सहित अधिकांश गांव के लोग समारोह मे शरीक होने पटना गए है।

    यह भी पढ़ें- निशांत कुमार की एंट्री के साथ सम्राट कैबिनेट का विस्तार पूरा, BJP-JDU समेत 32 मंत्रियों ने ली शपथ

    यह भी पढ़ें- बिहार कैबिनेट विस्तार: रामनगर से पहली बार विधायक बने नंदकिशोर को मंत्रिमंडल में मिली जगह