Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बक्सर में नम आंखों से दी गई जवान को अंतिम विदाई, त्रिपुरा में BSF की 69वीं बटालियन में थे तैनात

    Updated: Sun, 19 Apr 2026 03:40 PM (IST)

    सिमरी, बक्सर में एक सप्ताह पूर्व सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल बीएसएफ जवान सत्येंद्र प्रताप सिंह का पटना में निधन हो गया। त्रिपुरा में तैनात जवा ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, सिमरी (बक्सर)। गत एक सप्ताह पूर्व गंगौली ढाला के समीप सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल बीएसएफ जवान सत्येंद्र प्रताप सिंह ने पटना में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उनके निधन की खबर जैसे ही गांव तिलक राय के हाता पहुंची, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

    वे वर्तमान में त्रिपुरा में बीएसएफ की 69वीं बटालियन में तैनात थे और अवकाश पर अपने घर आए हुए थे। शनिवार को जब उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो अंतिम दर्शन के लिए लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा।

    हर कोई अपने वीर सपूत को श्रद्धांजलि देने के लिए व्याकुल दिखा। चारों ओर चीख-पुकार और मातमी सन्नाटा पसरा हुआ था। पत्नी कालरात्रि देवी, पुत्र अखिलेश कुमार सिंह व श्रीकांत सिंह सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों के करुण क्रंदन ने वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम कर दीं।

    अंतिम संस्कार से पूर्व बीएसएफ के जवानों ने पूरे सम्मान के साथ अपने साथी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान “सत्येंद्र बाबू अमर रहें” के नारों से गंगा तटीय इलाका गूंज उठा। तिरंगे में लिपटे शव को जब अंतिम सलामी दी गई, तो उपस्थित जवानों की आंखें भी नम हो गईं।

    इसके बाद बक्सर मुक्तिधाम में वैदिक रीति-रिवाजों के साथ अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके पुत्र द्वारा दी गई। इस दौरान पुत्र की हालत अत्यंत दयनीय थी, हालांकि परिजनों और ग्रामीणों के समझाने पर उसने खुद को संभालने का प्रयास किया।

    खबरें और भी

    बताया जाता है कि यह दुर्घटना उस समय हुई थी जब सत्येंद्र प्रताप सिंह अपने पुत्र के साथ बुलेट मोटरसाइकिल से बलिया गए थे। घर लौटने के दौरान गंगौली ढाला के पास सामने से आ रहे अपाचे बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें दोनों घायल हो गए थे।

    उनके असामयिक निधन पर पंचायत प्रतिनिधियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। सिमरी पश्चिमी जिला पार्षद प्रतिनिधि सुनील सिंह, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष अक्षयवर यादव, अंगद यादव तथा सुनील कुमार यादव ने कहा कि सत्येंद्र प्रताप सिंह एक नेक दिल और कर्तव्यनिष्ठ व्यक्ति थे, जिनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- बिहार के शाहबाद जोन में 95 पुलिसकर्मियों का गृह जिले में तबादला, रोहतास सहित 4 जिलों के 54 अधिकारी शामिल

    यह भी पढ़ें- सारण का सोनपुर अब हुआ नगर परिषद, 21 से बढ़कर 25 हुए वार्ड; 13 मई के बाद चुनाव का एलान संभव