बिहार के शाहबाद जोन में 95 पुलिसकर्मियों का गृह जिले में तबादला, रोहतास सहित 4 जिलों के 54 अधिकारी शामिल
शाहबाद पुलिस प्रक्षेत्र में सेवानिवृत्ति के करीब 95 पुलिसकर्मियों का उनके गृह जिलों में स्थानांतरण किया गया है। डीआईजी डॉ. सत्यप्रकाश ने बताया कि पुलि ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहयोगी, डेहरी आन सोन। शाहबाद पुलिस प्रक्षेत्र के सेवानिवृत्ति निकटता के आधार पर 95 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण व पदस्थापन किया गया हैl
शाहाबाद प्रक्षेत्र के डीआईजी डॉ. सत्यप्रकाश के अनुसार, पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार शाहबाद पुलिस प्रक्षेत्र के चारों जिलों में पदस्थापित ऐसे पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए उनके गृह जिलों में स्थानांतरित व पदस्थापित किया गया है जो अपनी सेवानिवृत्ति के निकट हैं।
उन्होंने बताया कि रोहतास जिले के 24, भोजपुर के 15, बक्सर के 5 व कैमूर जिले के 10 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण किया गया है। वहीं अन्य जिलों से 41 पुलिसकर्मियों का शाहबाद प्रक्षेत्र में स्थानांतरण किया गया है।
उन्होंने बताया कि इस स्थानांतरण का मुख्य उद्देश्य सेवानिवृत्ति के निकट पहुंचे पुलिसकर्मियों को उनके गृह जिले अथवा इच्छित स्थान के समीप पदस्थापना प्रदान करना है, ताकि वे अ पनी शेष सेवा अवधि सुविधाजनक वातावरण में पूर्ण कर सकें। सेवानिवृत्ति के पश्चात पारिवारिक पुनर्वास में आसानी हो। डीआईजी ने कहा कि शाहबाद पुलिस प्रक्षेत्र अपने सभी कर्मियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।
- रोहतास जिले में पदस्थापित पुअनि राजीव कुमार मिश्रा, जो पटना जिले के निवासी हैं, का स्थानांतरण पटना जिला पुलिस बल में किया गया है।
- भोजपुर जिले में पदस्थापित पुअनि नागेश्वर यादव का स्थानांतरण गृह जिला मधुबनी में किया गया है।
- बक्सर जिले में पदस्थापित पुअनि अवधेश यादव का स्थानांतरण गृह जिला गया जी में किया गया है।
- कैमूर जिले में पदस्थापित पुअनि राजकुमार सिंह का स्थानांतरण गृह जिला सारण में किया गया है।
- शिवहर जिला पुलिस बल में तैनात पुअनि राम सुरेश राम को गृह जिला बक्सर में पदस्थापित किया गया है।
यह भी पढ़ें- सारण का सोनपुर अब हुआ नगर परिषद, 21 से बढ़कर 25 हुए वार्ड; 13 मई के बाद चुनाव का एलान संभव